राज्य

पुलिस मुख्‍यालय में होगी गृह विभाग की समीक्षा

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय बुधवार (23 जुलाई) को तीन विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। मुख्‍यमंत्री आज पूरे दिन नवा रायपुर में ही रहेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह वे 11 बजे सीएम हाउस से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। सुबह साढ़े 11 बजे मुख्‍यमंत्री सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करेंगे। यह बैठक एक बजे तक चलेगी।

Vishnu Deo  समाज कल्‍याण विभाग की बैठक

दूसरी समीक्षा बैठक एक बजे से शुरू होगी जो दो बजे तक चलेगी। यह बैठक समाज कल्‍याण विभाग की होगी। बता दें कि महिला एवं बाल विकास और समाज कल्‍याण विभाग की मंत्री लक्ष्‍मी राजवाड़े हैं। बैठक में विभगीय अफसरों के साथ लक्ष्‍मी राजवाड़े भी मौजूद रहेंगी।

पुलिस मुख्‍यालय में होगी गृह विभाग की समीक्षा

मुख्‍यमंत्री आज ही गृह विभाग के भी कामकाज की समीक्षा करेंगे। यह बैठक नवा रायपुर में ही पुलिस मुख्‍यालय में होगी। बैठक चार बजे से छह बजे तक चलेगी। इसमें पुलिस के आला अफसरों के साथ गृह विभाग के अधिकारी और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इन बैठकों में मुख्‍यमंत्री सचिवालय के भी अफसर मौजूद रहेंगे।

Vishnu Deo 11 से 6 बजे तक रहेंगे नया रायपुर में

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक नया रायपुर में ही रहेंगे। तीन विभागों की समीक्षा बैठक के बीच दोपहर दो बजे से लगभग चार बजे तक मुख्‍यमंत्री अपने कार्यालय में फाइल देखेंगे। सीएम शाम साढ़े छह बजे सीएम हाउस लौटेंगे।

आज कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं

मुख्‍यमंत्री सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। आज वे पूरे दिन प्रशासनिक कामों में व्‍यस्‍त रहेंगे। मंगलवार को भी उन्‍होंने उच्‍च स्‍तरीय बैठक में सड़कों से मवेशियों को हटाने को लेकर उच्‍च स्‍तरीय बैठक ली थी।  

Back to top button