भारतव्यापार

जीएसटी में कैसे होगा बदलाव

महंगाई से राहत देने की घोषणा

GST Reform न्‍यूज डेस्‍क। देश आजादी का 79वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्र को संबोधित किया। करीब 103 मिनट के अपने भाषणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल संधी, फाइटर जेट, आर्थिक विकास, ट्रेड वार, स्‍वदेशी, कृषि समेत विभन्‍न विषयों पर बात की। इस दौरान उन्‍होंने देश की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी।

महंगाई से राहत देने की घोषणा

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई से राहत मिलने की बात कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता के लिए खुश खबर है। उन्‍होंने कहा कि इस दीपावली से आम लोगों की जरुरत की चीजें सस्‍ती हो जाएंगी।

GST Reform दीपावली से कैसे कम होगी महंगाई

दीपावली से देश में महंगाई में कमी आने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका कारण भी बताया। उन्‍होने कहा कि सरकार गुडस एंड सर्विस टैक्‍स (जीएसटी) में बदलाव करने जा रही है। इससे आम लोगों की जरुरत की चीजें सस्‍ती होगी और उन्‍हें महंगाई से राहत मिलेगी।

जीएसटी में कैसे होगा बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  देश में आठ साल पहले जीएसटी लागू किया गया था। केंद्र सरकार इसकी समीक्षा कर रही है। इस समीक्षा के लिए उच्‍च स्‍तरीय कमेटी बनाई गई है। राज्‍यों से भी सुझाव मांगें गए हैं। सरकार जीएसटी का रिव्‍यू कर रही है। उन्‍होंने कहा कि हम नेक्‍सट जनरेशन जीएसटी लागू करने जा रहे हैं।

GST Reform आम लोगों के साथ कारोबारियों को भी लाभ

स्‍वतंत्रता दिवस के असवर पर महंगाई से राहत देने की खुशखबरी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि जीएसटी में किए गए बदलाव से देश के निम्‍न और मध्‍यम वर्ग को फायदा होगा। उन्‍होंने कहा कि इसके साथ ही कारोबारियों को भी लाभ होगा। विशेष रुप से छोटे कारोबारी और उद्योगों को भी फायदा होगा।

Back to top button