Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Amar खतरें में अमर की सीट: सार्वजनिक मंच से मंत्री नेताम ने कह दी यह बड़ी बात….

Amar  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को सार्वजनिक मंच से पार्टी के बिलासपुर सीट से विधायक अमर अग्रवाल को लेकर बड़ी बात कह दी। राम विचार नेताम ने एक अग्रवाल अफसर का नाम लेते हुए कहा कि वे भी कार्यक्रम में आए हैं तो अमर अग्रवाल जी की सीट पर खतरा न हो जाए।

जानिए- किस अग्रवाल से बताया अमर की सीट को खतरा

राम विचार नेताम ने जिस अग्रवाल से अमर अग्रवाल की सीट को खतरा बताया  वे संजय अग्रवाल हैं। संजय अग्रवाल बिलासपुर के कलेक्‍टर हैं।

नेताम ने संजय अग्रवाल को लेकर क्‍या कहा…

दरअसल यह पूरा मामला बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम का है। राम विचार नेताम कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे तो उन्‍होंने मंच पर मौजूद लोगों का नाम लेना शुरू किया। इसकी क्रम में उन्‍होंने बिलासपुर कलेक्‍टर संजय अग्रवाल का जिक्र किया।

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने शुरू की गोधाम योजना: ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मिलेगी नई गति, जानिए- क्‍या है गोधाम योजना

इसके बाद उन्‍होंने हल्‍केफुल्‍के अंदाज में कहा कि बड़े ही लोकप्रिय हैं संजय जी, क्‍योंकि संजय अग्रवाल जी आए हैं तो अमर अग्रवाल जी का सीट खतरा न हो जाए। संजय अग्रवाल की तरफ देखते हुए सवाल किया-ऐसा तो नहीं है न उसी हिसाब से संजय जी काम भी कर रहे हैं।

मंत्री राम विचार नेताम की इस बात पर मंच पर बैठे अतिथियों के साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।  

रमन सरकार में तीन बार रहे मंत्री

बता दें कि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल 1998 से लगातार उस सीट से जीत रहे थे। 2003, 2008 और 2013 में वे डॉ. रमन सिंह के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे। 2018 का विधानसभा चुनाव वे हार गए थे, लेकिन 2023 में फिर जीत दर्ज की है, लेकिन इस बार उन्‍हें विष्‍णुदेव कैबिनेट में स्‍थान नहीं मिला है।

लखीराम के पुत्र हैं अमर अग्रवाल

अमर अग्रवाल के पिता लखीराम अग्रवाल को छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के संस्‍थापकों में शामिल हैं। अमर अग्रवाल का बिलासपुर क्षेत्र में अच्‍छा प्रभाव है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button