8th CPC रायपुर। आठवें वेतन आयोग 8th PAY COMMISSIONAMP ने कामकाज शुरू करने के साथ ही वेतन पुनर्गठन को लेकर सुझाव आमंत्रित किया है। इसके लिए आयोग की तरफ से बकाया सूचना जारी की गई है।
आठवें वेतन आयोगAMP को सात श्रेणी के लोग सुझाव दे सकते हैं। इनमें Central Govt Employees केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर और केंद्र शासित राज्यों के कर्मचारी भी सुझाव दे सकते हैं। Judicial Officers न्यायिक सेवा और संगठनों के लोग के साथ आम लोग भी सुझाव दे सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार आयोग को ऑनलाइन सुझाव दिया जा सकता है। आयोग को Official MyGov Portal से सुझाव दे सकते हैं।
सुझाव देने की अपील के साथ आयोग की तरफ से कहा गया है कि आपका फ़ीडबैक भविष्य में सैलरी, अलाउंस और पेंशन सुधारों को आकार देने में मदद करेगा।
आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले ही शासकीय सेवकों ने घर लेने के लिए लोन की सीमा बढ़ाने की मांग सरकार के सामने रख दी है। शासकीय सेवक 5 प्रतिशत ब्याज पर 75 लाख की मांग कर रहे हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंAMP
छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवक अपना महंगाई राहत बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य के शासकीय सेवकों का डीए जनवरी में ही बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया जा चुका है, लेकिन पेंशनरों का डीआर अभी तक नहीं बढ़ा है। इसकी वजह से पेंशनरों में नाराजगी बढ़ रही है।