8th Pay Commission न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए 8वां वेतन आयोग गठित कर दिया है। आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 में लागू हो जाएगी। सभी के मन में सवाल यह उठ रहा है कि उस वक्त डीए यानी महंगाई भत्ता कितना मर्ज होगा 60% या 70% क्योंकि जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ता लगभग 60% पहुंचने जाएगा। लेकिन आयोग की रिपोर्ट जून 2027 तक आने की संभावना बताई जा रही है। यानी जब रिपोर्ट आएगा, तब तक महंगाई भत्ता लगभग 70% के आसपास हो जाएगा, तो फिर क्या सरकार 70% मर्ज करेगी नहीं। जवाब है- सिर्फ 60% ही मर्ज होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना तय है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें जून 2027 के आसपास ही आएंगी, यानी करीब डेढ़ साल बाद। यही कारण है कि लोगों के मन में यह कंफ्यूजन है कि क्या इस बीच बढ़ा महंगाई भत्ता (DA) भी बेसिक में शामिल किया जाएगा
दरअसल, हर वेतन आयोग में एक तय नियम है- “लागू होने की तारीख तक जितना DA होता है, वही बेसिक में मर्ज किया जाता है।” उसके बाद के महीनों का DA नए वेतन ढांचे के हिसाब से अलग से गिना जाता है।
अगर हम ALL INDIA AVERAGE CONSUMER PRICE INDEX (AICPI) के मौजूदा और अनुमानित डेटा को देखें, तो जनवरी 2025 तक DA 58% तक पहुंच चुका है। अप्रैल 2025 के बाद के आंकड़े भी यही दिखा रहे हैं कि जनवरी 2026 तक यह 59-60% के बीच रहेगा।
अब अगर हम अगले डेढ़ साल (जून 2027) तक का अनुमान लगाएं, तो AICPI के हिसाब से DA 70% तक पहुंच सकता है।
लेकिन यहां एक तकनीकी बिंदु समझना जरूरी है- DA मर्जिंग हमेशा उस दिन तक होती है, जिस दिन नया वेतन आयोग लागू होता है। यानि 1 जनवरी 2026 तक का DA ही जोड़ा जाएगा।
एक उदाहरण से समझिए पूरा गणित
इसे ऐसे समझे यदि किसी शासकीय सेवक का बेसिक पे 40,000 है और जनवरी 2026 तक DA 60% पहुंच चुका है।
तो उसकी कुल सैलरी होगी-
• 40,000 + 24,000 (DA) = 64,000
अब अगर 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.92 माना जाए, तो नया बेसिक पे बनेगा-
• 40,000 * 1.92 = 76,800
ऐसे में यदि जनवरी 2026 तक जो 60% महंगाई भत्ता था, वह पहले से ही इस नए बेसिक में शामिल कर लिया गया। यानि नए वेतन ढांचे के साथ DA फिर से 0% से शुरू होगा। अब जब तक आयोग की रिपोर्ट जून 2027 में आएगी, तब तक DA नया बढ़ता रहेगा- 3%, 6%, 9% और आगे।
इसका जवाब नियमों में छिपा है। हर वेतन आयोग की सिफारिशों में यह साफ तौर पर लिखा होता है कि- “महंगाई भत्ते की मर्जिंग लागू होने की तारीख तक सीमित रहेगी।” यानि अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा, तो उसी दिन तक का DA- यानी 60% ही बेसिक वेतन में जोड़ा जाएगा। सिफारिशें बाद में आएं या लागू होने में वक्त लगे, उसका पिछला असर नहीं जोड़ा जाता। क्योंकि सरकार उसी तारीख को कार्यान्वयन तिथि (Implementation Date) मानकर नया वेतन तय करती है।
यह कोई पहली बार नहीं है। ऐसा हर वेतन आयोग में हुआ है-
• 5वां वेतन आयोग लागू हुआ जनवरी 1996 से, तब DA 151% था- वही मर्ज हुआ।
• 6वां वेतन आयोग जनवरी 2006 से लागू हुआ, तब DA 115% था- वही बेसिक में गया।
• 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू हुआ, तब DA 125% था- वही मर्ज हुआ।
इसी तरह, अब 8वें वेतन आयोग के लिए भी जनवरी 2026 तक का DA- यानि लगभग 60%- ही बेसिक में जोड़ा जाएगा।
जुलाई 2027 तक महंगाई बढऩे से DA का नया चक्र शुरू हो जाएगा। यानि 1 जनवरी 2026 को जो DA “0%” हुआ था, वो अब फिर से बढऩे लगेगा- 3%, 6%, 9% और आगे। इस तरह नया वेतन ढांचा अपने पहले 18 महीने के भीतर ही 3-4 किस्तों का DA बढ़ता देखेगा। और अगले 10 सालों में वही कहानी दोहराई जाएगी- फिर से DA 100% के करीब पहुंचेगा, और फिर 9वां वेतन आयोग आएगा।
8th Pay Commission News Desk. The central government has constituted the 8th Pay Commission for government employees. The commission’s recommendations will be implemented in January 2026. The question on everyone’s mind is how much DA (Dearness Allowance) will be merged at that time: 60% or 70%, because by January 2026, dearness allowance will reach approximately 60%. However, the commission’s report is expected to be released by June 2027. This means that by the time the report is released, dearness allowance will reach approximately 70%. So, will the government merge 70% or not? The answer is: only 60% will be merged.
The 8th Pay Commission is scheduled to be implemented for central employees from January 1, 2026. However, the commission’s recommendations will only be released around June 2027, approximately one and a half years later. This is why people are confused about whether the increased dearness allowance (DA) will also be included in the basic salary.
In fact, every pay commission has a fixed rule: “The DA up to the date of implementation is merged into the basic salary.” DA for subsequent months is calculated separately according to the new pay structure.
If we look at the current and projected data of the ALL INDIA AVERAGE CONSUMER PRICE INDEX (AICPI), DA has reached 58% by January 2025. Data after April 2025 also shows that it will remain between 59-60% by January 2026.
Now, if we project out the next year and a half (to June 2027), DA could reach 70% according to the AICPI.
But it’s important to understand a technical point here: DA merging always occurs until the date the new Pay Commission comes into effect. This means that only DA up to January 1, 2026, will be added.
Let’s understand the whole math with an example.
If a government employee’s basic pay is 40,000, and DA has reached 60% by January 2026, their total salary will be:
This isn’t the first time. This has happened with every Pay Commission:
Similarly, for the 8th Pay Commission, only the DA up to January 2026—that is, approximately 60%—will be added to the basic pay.
By July 2027, due to rising inflation, a new DA cycle will begin. This means that the DA, which was 0% on January 1, 2026, will now start increasing again—3%, 6%, 9%, and so on. Thus, the new pay structure will see 3-4 installments of DA increases within its first 18 months. And the same story will repeat itself in the next 10 years – DA will again reach close to 100%, and then the 9th Pay Commission will come.