
पटना/बिलासपुर: गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली पटना-चर्लपल्ली-पटना और तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के मध्य विशेष समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।
1. पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (15 फेरे)
यह ट्रेन पटना और चर्लपल्ली के बीच कुल 15 फेरों के लिए चलेगी। इसमें 22 कोच (एसी, स्लीपर और जनरल) की सुविधा होगी।
- गाड़ी संख्या 03253 (पटना-चर्लपल्ली): 08 अप्रैल से 27 मई 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को पटना से 15:00 बजे रवाना होगी। यह बिलासपुर (07:40), रायपुर (09:43) और दुर्ग (10:10) होते हुए तीसरे दिन चर्लपल्ली पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 03254 (चर्लपल्ली-पटना): 15 अप्रैल से 27 मई 2026 तक हर बुधवार को रात 23:00 बजे रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 03255 (चर्लपल्ली-पटना): 10 अप्रैल से 29 मई 2026 तक हर शुक्रवार को रात 21:00 बजे रवाना होगी।
प्रमुख ठहराव: गया, कोडरमा, बोकारो, रांची, हटिया, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर और काजीपेट।
2. तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल (07 फेरे)
श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति और रक्सौल के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
- गाड़ी संख्या 07051 (तिरुपति-रक्सौल): 13 अप्रैल से 25 मई 2026 तक हर सोमवार को तिरुपति से 08:15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रायपुर (12:30) और बिलासपुर (14:25) पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 07052 (रक्सौल-तिरुपति): 16 अप्रैल से 28 मई 2026 तक हर गुरुवार को रक्सौल से सुबह 03:15 बजे रवाना होगी।
कोच कंपोजिशन: इसमें कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 03 एसी टू, 05 एसी थ्री, 10 स्लीपर और 06 सामान्य कोच शामिल हैं।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी और स्टॉपेज की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप का उपयोग करें। इससे आप ट्रेन की रियल टाइम स्थिति भी जान सकेंगे।







