कर्मचारी हलचलशासकीय आदेश व अधिसूचना

छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में दो एडिशनल चीफ इंजीनियर बने CE , कार्यपालक निदेशकों के भी तबादले, देखें सूची

Power Company Promotion रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनीज में प्रमोशन और बड़े प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) के मानव संसाधन विभाग (HR) द्वारा दो अलग-अलग महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत जहां दो वरिष्ठ अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं (ACE) को मुख्य अभियंता (CE) के पद पर पदोन्नत किया गया है, वहीं दो कार्यपालक निदेशकों (ED) के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

मुख्य अभियंता (HR) रश्मि वर्मा द्वारा 1 जुलाई 2026 को डिजिटल हस्ताक्षर से ये आदेश जारी किए गए हैं।

1. मुख्य अभियंता (CE) के पद पर पदोन्नति (Order No. 493481/2026)

विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर, ट्रांसमिशन कंपनी ने पे-मैट्रिक्स लेवल O-5 (Rs. 108200 – 213400) के तहत दो अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं (ACE) को मुख्य अभियंता (T&D) के पद पर प्रोन्नत किया है।

पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची:

क्र.अधिकारी का नाम (S/Shri)वर्तमान पदस्थापनापदोन्नति के बाद नया पद व स्थान
1दिलीप कुमार भोजक
(AE 1993)
ACE, ओ/ओ कार्यपालक निदेशक (बिलासपुर क्षेत्र), CSPDCL, बिलासपुरमुख्य अभियंता (CE) – विजिलेंस (HT Cell), CSPDCL, रायपुर
2एच.के. मेश्राम
(AE 1993)
ACE, ओ/ओ मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट), CSPDCL, रायपुरमुख्य अभियंता (CE) – (Rjn-R), CSPDCL, राजनांदगांव

नोट: जारी आदेश के अनुसार, ये पदोन्नतियां छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और देश के माननीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में लंबित संबंधित मामलों/याचिकाओं के अंतिम फैसले के अधीन रहेंगी। प्रशासनिक अनिवार्यताओं के चलते सभी प्रमोटेड अधिकारियों को आदेश जारी होने के 7 कार्य दिवसों के भीतर नए कार्यालय में ज्वाइन करना अनिवार्य है।

Power Company Promotion

2. कार्यपालक निदेशकों (ED) के प्रभार में बदलाव (Order No. 493493/2026)

पदोन्नति के साथ-साथ बिजली कंपनी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो सीनियर कार्यपालक निदेशकों (ED) के कार्यक्षेत्र में भी तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है।

तबादला व प्रभार सूची:

क्र.अधिकारी का नाम (S/Shri)वर्तमान पदस्थापनानई पदस्थापना
1शिरीष सेलोटED (Rjn-R) CSPDCL, राजनांदगांवED (DR) CSPDCL, दुर्ग
2एस.आर.बी. खंडेलवालED (DR) CSPDCL, दुर्गED (O&M) CSPDCL, रायपुर

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश की शर्तों के अनुरूप तय समय-सीमा के भीतर अपने नए प्रभार का कार्यभार ग्रहण कर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपें।

Power Company Promotion

Also Read हसदेव ताप विद्युत गृह के 7 कर्मवीरों को मिला भावपूर्ण विदाई सम्मान, जानिए कौन हुए रिटायर

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button