कर्मचारी हलचल

छत्तीसगढ़: मनोज कुमार अटल बने प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष, कर्मचारियों ने जताया आभार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मनोज कुमार अटल को गरियाबंद जिले का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों में भारी उत्साह का माहौल है।

प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने की घोषणा

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने श्री मनोज कुमार अटल के नाम की आधिकारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर उनके नाम का एलान होते ही बैठक में उपस्थित श्री कोपेश्वर गजेंद्र सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया। सभी ने श्री अटल को बधाई देते हुए इस निर्णय के लिए प्रांतीय संगठन का आभार व्यक्त किया।

मनोज कुमार अटल गरियाबंद

संगठन में चतुर्थ श्रेणी से लेकर अपर संचालक तक शामिल

इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त उप संचालक श्री के पी श्रीवास ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वन, कृषि, सहकारिता और खाद्य सहित सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अपर संचालक स्तर तक के अधिकारी जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के संविदा, अनियमित और आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी इस मंच का हिस्सा हैं।

लंबित DA और DR एरियर को लेकर चल रहा है हस्ताक्षर अभियान

बैठक में कर्मचारियों के हितों और उनकी मांगों पर भी गंभीर चर्चा हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री श्रीवास ने बताया कि प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों के हित में वर्ष 2017 से लंबित महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) एरियर की एक सूत्रीय मांग को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके जरिए संगठन लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया जी हर आंदोलन में खुद शामिल होकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं।

बैठक में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

गरियाबंद की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के कई प्रमुख चेहरे और कर्मचारी नेता शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:

  • श्री चंदन कुमार राय
  • श्रीमती सीमा करचाम
  • श्री कोपेशवर गजेन्द्र (देवभोग)
  • श्री जागेशवर नाथ नाग (मैनपुर)
  • श्री भावेश कुमार शांडिल्य (छुरा)
  • श्री नरेन्द्र कुमार कश्यप (फिंगेश्वर) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button