
Aadhar card रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आधार सेवा केंद्र तो हैं, लेकिन आधार केंद्र नहीं है। ऐसे में इन जिलों में सेवा केंद्रों के जरिये नए आधार कार्ड तो बन जा रहे हैं, लेकिन उसमें किसी तरह का सुधार करना है तो वह नहीं हो पा रहा है। इसके लिए इन जिलों के लोगों को रायपुर दौड़ लगानी पड़ती है।
अब नहीं लगानी पड़ेगी रायपुर की दौड़
छत्तीसगढ़ के 14 जिलों के लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब रायपुर का चक्कर नहीं लगाना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) छत्तीसगढ़ 14 जिलों में आधार सेवा Aadhaar Service से संबंधित नया कार्यालय शुरू कर रहा है।
जून में शुरू हो जाएंगे सभी आधार कार्यालय
अफसरों ने बताया कि राज्य के 14 जिलों में प्रस्तावित सभी आधार कार्यालय जून में शुरू कर लिए जाएंगे। इसके बाद इन जिलों के लोगों को आधार में सुधार के लिए रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
अभी इन कामों के लिए जाना पड़ता है रायपुर
आधार कार्यालय नहीं होने के कारण निरस्त आधार कार्ड को दोबारा सक्रिय कराने, बायोमैट्रिक मैच नहीं होने, नाम में सुधार या परिवर्तन, जन्मतिथि में सुधार, जेंडर परिवर्तन, एनआरआई, 18 साल से अधिक उम्र होने पर आधार में सुधार सहित अन्य तकनीकी खामियों में सुधार के लिए लोगों को रायपुर आना पड़ता है।
रायपुर कार्यालय में रोज पहुंचते ही 250 लोग
रायपुर पंडरी स्थित आधार के एकमात्र कार्यालय में प्रदेशभर से रोज औसतन 250 लोग आधार में सुधार के लिए आते हैं। इसकी वजह से वहां काफी भीड़ हो जाती है और समय भी ज्यादा लगात है। 14 जिलों में सेवा केंद्र शुरू हो जाने से लोगों को आसानी होगी।
सेवा केंद्रों में केवल आधार बनता है
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 2500 से अधिक आधार सेवा केंद्र हैं, लेकिन इन केंद्रों में केवल नए आधारकार्ड बनाए जाते हैं। पहले इन सेवा केंद्रों में आधार कार्ड में सुधार भी किया जाता था, लेकिन अब नियम बदल दिए गए हैं।
इन जिलों में खोले जाएंगे नए आधार कार्यालय
छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में नए आधार कार्यालय खोले जाएंगे उनमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, बालोद, जगदलपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, चांपा, कोरबा, सूरजपुर, अंबिकापुर और जशपुर को शामिल है।
छत्तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व 06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची
अफसरों ने बताया कि दूसरे चरण में अन्य जिलों में इसे शुरू किया जाएगा। जब तक अन्य जिलों में सेवा केंद्र शुरू नहीं हो जाता, लोग अपने नजदीकी जिले में जाकर सुधार करा सकते हैं।




