राज्य

ACB छत्‍तीसगढ़ में संविदा नौकरी लगाने इंजीनियर ने ली 50 हजार की रिश्वत: एसीबी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक इंजीनियर को संविदा नौकरी लगाने के नाम पर युवक से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को ही आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। दोनों ही मामलों में एसीबी के बिलासपुर कार्यालय ने कार्यवाही की है।

शुगर कंपनी का इंजीनियर हुआ गिरफ्तार

एसीबी ने नौकरी लगाने के नाम पर जिस इंजीनियर को गिरफ्तार किया है उसका नाम सीआर नायक है। नायक सूरजपुर स्थित महमाया शुगर फैक्ट्री में पदस्थ है।

ACB  संविदा नौकरी के लिए ली रिश्वत

एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार इंजीनियर सीआर नायक ने एक युवक से संविदा पद पर नौकरी लगवाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। युवक ने रिश्वत देने की बजाय एसीबी के बिलासपुर कार्यालय में शिकायत कर दी। बताया कि शुगर फैक्ट्री में भर्ती कराने के नाम पर इंजीनियर लगातार पैसे की डिमांड कर रहा है।

शिकायत की पुष्टि के बाद कार्यवाही

एसीबी के अफसरों ने बताया कि इंजीनियर के खिलाफ मिली शिकायत का सत्यापन कराया गया, इसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने प्रार्थी युवक के साथ मिलकर इंजीनियर को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया।

ACB  रिश्चत की रकम लेते ही हुआ गिरफ्तार

योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी युवक 50 हजार रुपए के साथ आरोपी इंजीनियर नायक के पास भेजा गया। इंजीनियर ने युवक से जैसे ही पैसा लिया, वहां घात लगाए बैठे एसीबी के अफसरों ने उसे दबोच लिया। एसीबी के अफसरों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

पकड़ गया बाबू

एसीबी की बिलासपुर टीम ने आज ही आदिम जाति कल्‍याण विभाग के एक बाबू को 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।अंतरजातिय विवाह करने वाले एक युवक को अनुदान की राशि जारी करने के एवज में बाबू ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी।

Back to top button