ACB फिर फंसा एक रिश्‍वतखोर, एक लाख रुपये लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, सहयोगी भी अंदर..

schedule
2025-01-30 | 17:35h
update
2025-01-30 | 17:35h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

ACB रायपुर। एंटी करप्‍शन ब्यूरो (एसीबी) ने फिर एक रिश्‍वतखोर सरकारी अफसर को रंगे हाथ ट्रैप किया है। पकड़े गए रिश्‍वतखोर ने एक काम के लिए चार लाख रुपये की मांग की थी। एसीबी ने रिश्‍वत की पहली किश्‍त के रुप में एक लाख रुपये लेते हुए उसे और उसके सहयोगी को पकड़ा है।

रिश्‍वतखोरी का यह मामला मुंगेली जिला का है। पकड़े गया सरकार अफसर पटवारी है, जिसका नाम सुशील जायसवाल है। जायसवाल के साथ उसके सहयोगी गुलाबदास मानिकपुरी को भी एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी जासवाल के खिलाफ रामगढ़ निवासी वैभव सोनी ने शिकायत की थी।

ACB वैभव ने बिलासपुर में एसीबी के कार्यालय में जायसवाल के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। शिकायत में वैभव ने बताया कि ग्राम रामगढ़ में उनके पिता के नाम पर 26 एकड़ जमीन है। इसके सीमांकन के लिए उन्‍होंने पटवारी के पास आवेदन किया था। सीमांकन के इस काम के लिए पटवारी ने वैभव से पांच लाख रुपये रिश्‍वत की मांग की।

ACB वैभव के लिखित शिकायत का एसीबी ने पहले सत्‍यापन कराया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वैभव को रिश्‍वत की रकम की पहली किश्‍त के रुप में एक लाख रुपये के साथ आरोपी पटवारी जायसवाल के पास भेजा। पटवारी ने जैसे ही रिश्‍वत की रकम वैभव से ली, एसीबी की टीम ने उसे घेर लिया। पटवारी के साथ उसका सहयोगी भी एसीबी धरा गया है।

ACB कोंडागांव में समग्र शिक्षा का लेखापल गिरफ्तार

उधर, कोंडगांव में एसीबी ने समग्र शिक्षा कार्यालय प्रभारी कार्यालय में छापा मार कर लेखापाल अरुण सेठिया को गिरफ्तार किया है। अरुण सेठिया ने प्रार्थी दिलीप कुमार से पोस्टिंग के एवज में रिश्वत मांग की थी। प्रार्थी दिव्यांग दृष्टि बाधित है। सेठिया बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है।

ACB बिजली कंपनी का एई भी पकड़ा गयाAMP

बता दें कि एक दिन पहले एसीबी ने अंबिकापुर में बिजली वितरण कंपनी के एक एई को रिश्‍वत लेते गिरफ्तार किया था। दो दिन में एसीबी ने तीन रिश्‍वतखोरों को पकड़ा है।

chatur postJanuary 30, 2025
204 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 03:10:39
Privacy-Data & cookie usage: