ACB के हत्थे चढ़ा फिर एक इंजीनियर: बिल पास करने के लिए ले रहा था रिश्वत

schedule
2025-11-21 | 12:13h
update
2025-11-21 | 12:13h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
Oplus_131072

ACB गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करने वाली सरकारी एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो ने फिर एक इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामल गरियाबंद जिला का है।

नगर पालिका का इंजीनियर हुआ गिरफ्तार

एसीबी के अफसरों ने बताया कि शुक्रवार को गरियाबंद जिले में नगर पालिका के इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर इंजीनियर ने ठेकेदार से बिल बनाने के लिए एक लाख रूपये की डिमांड की थी।

आफिस से बाहर लेनदेन

बताया जा रहा है कि सौदा तय होने के बाद आज साई गार्डन के पास ठेकेदार से पैसा लेते इंजीनियर को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका गरियाबंद में हड़कंप मचा हुआ है।

मोटवानी को गायकवाड़ के पकड़वाया

एसीबी में मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गरियाबंद नगर पालिका का है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी ने ठेकेदार अजय गायकवाड़ से बिल बनाने के एवज में एक लाख रूपये की मांग की थी।

एसीबी से की घूसखोरी की शिकायत

अजय ने इंजीनियर को पैसे न देकर इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। पर्याप्त साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने के बाद आज एसीबी की टीम गरियाबंद पहुंची। बताया जा रहा है कि तय एक लाख रूपये में से ठेकेदार अजय ने इंजीनियर को 30 हजार रुपए एडवांस देने की बात पर तैयार कर लिया था।

पैसे ले कर बुलाया साईं गार्डन, पहुंच गई एसीबी की टीम

इंजीनियर संजय मोटवानी ने ठेकेदार को पैसे लेकर साई गार्डन के पास बुलाया था। जहां वह अपने कार की डिक्की में रिश्वत के पैसे रख रहा था। तभी तक में बैठी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इंजीनियर मोटवानी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

नगर पालिका में मचा हड़कम

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद जहां नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एसीबी की टीम ने इस कार्रवाई के बाद रिश्वतखोर इंजीनियर को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि रिश्वतखोर इंजीनियर बगैर कमीशन के किसी भी ठेकेदार का बिल नही बनाता था। जिससे नगर पालिका में काम करने वाले ठेकेदार परेशान थे।

chatur postNovember 21, 2025
271 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.02.2026 - 00:11:49
Privacy-Data & cookie usage: