Site icon Chatur Post

ACB Raid CSPDCL का JE और PWD का EE रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB

ACB Raid रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को दो स्थानों पर दो रिश्वत लेने वाले शासकीय कर्मियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बिजली वितरण कंपनी के जेई और पीडब्ल्यूडी का ईई शामिल है।

ACB Raid मुंगेली में पकड़ा गया वितरण कंपनी का कनिष्ठ अभियंता

एसीबी के अफसरों ने बताया कि ग्राम पाली, जिला मुंगेली निवासी नंद कुमार साहू ने बिलासपुर स्थित एसीबी के कार्यालय में शिकायत की थी। बताया कि वह अपने घर में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए सीएसपीडीसीएल लोरमी में आवेदन दिया था।

वहां पर सीएसपीडीसीएल लोरमी के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता उसके घर गए थे और अवैध रूप से बिजली प्रयोग कर रहे हो कहते हुए उनके बिजली के तार को काट कर कार्यवाही से बचने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की। इस पर 15,000 रुपए लेने में उसके द्वारा सहमति बनी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के बाद आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से कृष्ण कुमार गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता को 15,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। जेई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ACB Raid जगदलपुर में धरे गए पीडब्ल्यूडी के ईई

इसी तरह रमेश कुमार यादव एसीबी के जगदलपुर कार्यालय में शिकायत थी। यादव लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदार है। उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) संभाग जगदलपुर में निविदा कार्यों के माध्यम से विद्युतीकरण कार्यों को पूर्ण किया गया है, जिसके कुछ बिलों के 25 प्रतिशत राशि का भुगतान प्राप्त हुआ है। 75 प्रतिशत राशि का भुगतान बाकी है। बकाया भुगतान के एवज में अजय कुमार टेम्बुरने, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) संभाग जगदलपुर द्वारा 2 लाख रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी द्वारा बार-बार रिश्वत राशि की मांग से प्रताडि़त होकर एसीबी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से अजय कुमार टेम्बुरने, कार्यपालन अभियंता को 2 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

Exit mobile version