Site icon Chatur Post

ACB Raid 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया उप निरीक्षक: शराब बनाने के आरोप में फंसाने की धमकी देकर…

ACB

ACB Raid  रायगढ़। शराब बनाने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्चत की मांग करने वाले आबकारी विभाग के उप निरीक्षक को जेल जाना पड़ा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

50 हजार रुपए लेते पकड़ा गया

एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े गए आबकारी उप निरीक्षक का नाम संतोष कुमार नारंग है। एसीबी ने शनिवार को उसे 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ACB Raid  धरमजयगढ़ का है पूरा मामला

रिश्वतखोरी का यह मामला धरमजयगढ़ का है। प्रार्थी सुनीत टोप्पो एसीबी के बिलासपुर कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत की थी। सुनीत टोप्पों के अनुसार उनका गांव ग्राम पंडरी महुआ गांव है। जहां उसकी मां रहती है। उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग घर पहुंचा और उसकी मां पर शराब बनाने का आरोप लगा दिया।

कागजों पर कराया हस्ताक्षर

एसीबी में की गई शिकायत में सुनीत टोप्पो ने बताया कि जांच के नाम पर उप निरीक्षक संतोष कुमार घर के अंदर समान चेक करने लगा। इस दौरान संतोष कुमार ने प्रार्थी की मां से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिया।

कार्यवाही से बचाने मांगी रिश्वत

कागजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार ने प्रार्थी की मां को कड़ी कार्यवाही की धमकी देने लगा। कार्यवाही से बचाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की।

एसीबी ने कराया सत्यापन

सुनीत टोप्पो से मिली शिकायत का एसीबी ने सत्यपन कराया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और तय सौदे के अनुसार 50 हजार रुपए के साथ प्रार्थी को संतोष कुमार के पास भेज दिया।

ACB Raid  पैसे लेते ही एसीबी की टीम ने घेर लिया

आरोपी उप निरीक्षक ने जैसे ही रिश्वत के 50 हजार रुपए लिए, मौके की ताक में खड़ी एसीबी की टीम ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version