
ACB जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्यवाही की है। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद बुधवार को तहसील कार्यालय में धावा बोल दिया। एसीबी ने वहां अतिरिक्त तहसीलदार के साथ एक पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है।
इन्हें पकड़ा एसीबी ने
एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांजगीर-चांपा में जिन दो सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा है उनमें करुण आहेर और आयुष ध्रुव शामिल हैं। करुण आहरे अतिरिक्त तहसीलदार हैं और आयुष ध्रुव पटवारी हैं।
महज 35 हजार क चक्कर में निपट गए
एसीबी के अफसरों के अनुसार दोनों को बुधवार को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है। प्रार्थी की शिकायत के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों की घेराबंदी की थी।
धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से मांगी थी रिश्वत
अफसरों के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी ने चोरभट्टी धान खरीदी के प्रभारी से रिश्वत की मांग की थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अतिरिक्त तहसलदार और पटवारी ने किस बात के लिए रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत का कराया सत्यापन
बताया जा रहा है कि अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी पर लगातार दबाव बना रहे थे, इससे तंग आकर धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत कर दी।
ACB की कार्यवाही से मच हड़कंप
एसीबी ने शिकायत की पुष्टि के बाद अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और दोनों इसमें फंस गए। अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी के रंगे हाथ पकड़े जाने की खबर फैलते ही तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।




