राज्य

नामांतरण के लिए मांगी थी रिश्‍वत

एसीबी ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

ACB Trap रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में एक सरकारी बाबू को एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो () ने रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए बाबू का नाम जागेश्‍वर राजवाड़े है। राजवाड़े तहसील कार्यालय में बाबू है।

30 हजार रुपए की मांग  

एसीबी के अफसरों ने बताया कि सूरजपुर के ग्राम केशवनगर के रहने वाले धनेश्‍वर राम पैकरा ने अंबिकापुर कार्यालय में जोगेश्‍वर के खिलाफ लिखित शिकातय की थी। बताया कि वे अपनी जमीन का नामांतरण कराने के लिए तहसील कार्यालय के बाबू जोगेश्‍वर राजवाड़े के पास गए थे, जहां बाबू ने इस काम के लिए उनसे 30 हजार रुपए रिश्‍वत की मांग की है।

ACB Trap नामांतरण के लिए मांगी थी रिश्‍वत

प्राथी धनेश्वर राम पैकरा के अनुसार केशवनगर में ही उन्‍होंने अपनी पत्‍नी के नाम पर एक जमीन खरीदी थी। 2008 में उस जमीन का नामांतरण उन्‍होंने अपने पुत्र और पुत्री के नाम पर कर दिया। इस बीच 2018 में उनके पुत्र का निधन हो गया। बेटी भी विवाह के बाद ससुराल चली गई है। इस वजह से पैकरा जमीन को फिर से अपने नाम कराना चाह रहा था। इसके लिए उन्‍होंने अपनी जमीन को फिर से अपने नाम पर करने के लिए आवेदन किया था।

ACB Trap एसीबी ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

 धनेश्वर राम पैकरा की तरफ से एसीबी में की गई की एसीबी ने सत्‍यापन कराया। शिकायत सत्‍यापन में सही पाई गई। सत्‍यापन के दौरान ही बाबू के साथ मोलभाव किया गया तो वह 25 हजार रुपए में काम करने के लिए राजी हो गया। इसके आधार पर सोमवार को एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से बाबू को रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी की टीम ने प्रार्थी को रिश्‍वत की रकम के साथ बाबू जोगेश्‍वर राजवाड़े के पास भेजा और जैसे ही उसने रिश्‍वत की रकम अपने हाथ में ली, एसीबी की टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया।

Back to top button