Accident  नया रायपुर में सड़क हादसा: पूर्व सांसद के पुत्र और मौजूदा मंत्री के 19 वर्षीय भतीजे की मौत

schedule
2025-07-23 | 07:00h
update
2025-07-23 | 07:03h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Accident  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की प्रशासनिक राजधानी नया रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। नया रायपुर में एक सड़क हादसा में बुलट सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक पूर्व सांसद का पुत्र और राज्‍य के एक कैबिनेट मंत्री का भतीजा है।

जानिए- नया रायपुर में कहां हुआ हादसा

पुलिस अफसरों के अनुसार एक्‍सीडेंट नया रायपुर में श्री सत्‍य साईं अस्‍पताल के पास हुई है। अब तक की जानकारी के अनुसार बुलेट सवाल युवक डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में बुलट के दो टुकड़े हो गए। इससे इस बात की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि दुर्घटना के वक्‍त बुलट की रफ्तार ज्‍यादा रही होगी।

Accident  निखित कश्‍यप की हुई मौत

नया रायपुर में हुए सड़क हादसे का शिकार हुए बुलट सवार युवक का नाम निखिल कश्‍यप है। निखिल की उम्र 19 साल है। उसकी बुलट नया रायपुर के श्री सत्‍य साईं अस्‍पताल के पास डिवाइडर से टकरा गई।

Accident  सांसद पुत्र और मंत्री के भतीजे की मौत

मृतक निखिल कश्‍यप बस्‍तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्‍यप के पुत्र हैं। वहीं, राज्‍य के कैबिनेट मंत्री केदार कश्‍यप के भतीजा था। दिनेश और केदार बस्‍तर के दिग्‍गज आदिवासी नेता और भाजपा सांसद स्‍वर्गीय बलिराम कश्‍यप के पुत्र हैं।  

chatur postJuly 23, 2025
372 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 23:50:32
Privacy-Data & cookie usage: