
Act रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे को कारोबार को लेकर भाजपा के दो विधायकों ने बुधवार को सदन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा को घेरने का प्रयास किया। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये इस विषय पर चर्चा के दौरान सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच तीखी बहस हुई।
मानस पोर्टल का विधानसभा में कराया परीक्षण
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1933 चालू किया गया है। जिसपर भाजपा विधायक चंद्राकर ने उसके सतत कार्य करने को सुनिश्चित करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया, जिसपर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विधायक सुशांत शुक्ला को कॉल लगा कर जांच करने को कहा। शुक्ला ने तुरंत बाहर जाकर उसकी जांच कर टोल फ्री नंबर के कार्यरत होने की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि शासन की ठोस और प्रभावी कार्रवाई से मादक पदार्थों के सप्लाई और डिमांड नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है।
सरकार कर रही है सख्त कार्यवाही
विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चरस, गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोईन, अफीम, डोडा, नशीली गोलियों जैसे मादक पदार्थों, अवैध नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए शासन दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार को सदन में बताया कि राज्य में पहली बार एनडीपीएस एक्ट NDPS Act के तहत दर्ज प्रकरणों में आरोपियों, उनके सहयोगी व सप्लायर के विरूद्ध वित्तीय जांच की जा रही है।
पिट्स एनडीपीएस एक्ट क्रियाशील
Pitts NDPS Act को क्रियाशील कर अपराधियों के वित्तीय आधार को खत्म करने का काम किया जा रहा है। पहले अपराधी जेल से निकलकर नशे के कारोबार से कमाए काले धन को मौज करते थे, पर अब उस पर भी नकेल कसी जा रही है। वर्ष 2025 में 16 आरोपियों की 13 करोड़ 29 लाख 54 हजार 735 रुपए की सम्पत्ति जप्त कराई गई है। वर्ष 2024 से 31 जनवरी 2026 तक 145 आदतन आरोपियों के विरूद्ध की गई है। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के मुद्दे पर सदन में बाजपा विधायक चंद्राकर और कौशिक ने ध्यानाकर्षण में यह मुद्दा उठाया था।
चार माह में 399 प्रकरणों में 6 79 आरोपी गिरफ्तार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सदन में बताया कि बीते चार महीने में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के 399 प्रकरण दर्ज कर 679 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में 6791 किलोग्राम गांजा, 37 ग्राम ब्राउन शुगर, 484 ग्राम अफीम, 264.35 ग्राम हेरोईन, 16.56 ग्राम कोकीन, 23.8 4 ग्राम एमडीएमए, 512.8 80 किलोग्राम डोडा और 98,231 नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं।
संपत्ति हो रही फ्रीज
Deputy Chief Minister शर्मा ने बताया कि खरोरा अंतर्गत 20 मई 2025 को 27.894 किलोग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी 98.46 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कराई गई है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में Raipur Police ने विशेष अभियान चलाकर नौ प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया और विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए।
Bilaspur Police ने पिछले दो वर्षों में 181 प्रकरणों में 306 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में गांजा, अफीम, हेरोईन और अन्य नशीली दवाइयां जब्त की हैं।
टिकरापारा थाना में एक आरक्षक से हेरोइन (चिट्टा) Heroin (Chitta)बरामद होने पर NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है। मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
1288 प्रकरणों में 2342 आरोपी गिरफ्तार
Deputy Chief Minister शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 1288 प्रकरणों में 2342 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16,999.7 किलोग्राम गांजा सहित विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए गए। वहीं वर्ष 2026 में 31 जनवरी तक 146 प्रकरणों में 257 आरोपियों की गिरफ्तारी कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। सभी जिलों में टास्क फोर्स गठित की गई है। 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स Anti Narcotics Task Force (एएनटीएफ) के लिए 100 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। NDPS Act के मामलों में एंड-टू-एंड विवेचना के साथ वित्तीय जांच भी की जा रही है।
भाजपा विधायकों ने लगाया प्रशासन के फेल होने का आरोप
भाजपा विधायक चंद्राकर ने कहा कि रायपुर समेत पूरे प्रदेश में नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के आरक्षक ही नशा की बिक्री कर रहा है । इसके कारण अपराध भी बढ़ रहा है, नशे की आगोश में है। इसे रोकने में प्रशासन विफल रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह आरोप सही नही है कि प्रशासन फेल है। विभाग संकल्पित है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।




