Adani  अडानी को लेकर लग रहे आरोपों BJP का पलटवार: दस्‍तावेज दिखते हुए बोले वन मंत्री कश्‍यप

schedule
2025-07-20 | 16:54h
update
2025-07-20 | 16:54h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Adani  रायपुर। चैतन्‍य बघेल की गिरफ्तारी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अडानी फिर चर्चा में हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल का आरोप है कि वे तमनार में हो रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा विधानसभा में उठाने जा रहे थे, उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने ईडी को भेज दिया।

बघेल की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों का वन मंत्री केदार कश्‍यप ने आज जवाब दिया। मंत्री केदार कश्‍यप ने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्‍होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही अडानी को खनन की इजाजत दी, अब लोगों को गुमराह कर रही है।

Adani  वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल की असलियत अब जनता के सामने आ गई है। ये लोग चोर-चोर मौसेरे भाई हैं, जो खुद को पाक-साफ बताकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कश्यप ने प्रेसवार्ता में कई दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि जब राज्य में भूपेश बघेल की सरकार थी, तब 16 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस सरकार ने ओपनकास्ट सेक्टर-2 रायगढ़ कोलफील्ड के लिए पर्यावरण स्वीकृति की सिफारिश की थी। इसके बाद 19 अप्रैल 2022 को स्टेज-1 की वन स्वीकृति और 23 जनवरी 2023 को स्टेज-2 की वन स्वीकृति की सिफारिश भी बघेल सरकार ने ही की।

खनन कंपनियों को लाभ पहुंचाती है कांग्रेस

वन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद खनन कंपनियों को लाभ पहुंचाने का काम करती रही है। उन्‍होंने कांग्रेस पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाते हुए  बताया कि राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार रहते हुए 25 मार्च 2022 को अशोक गहलोत सरकार ने अदानी को कोल ब्लॉक आवंटित किया था, जिसकी सिफारिश खुद राजस्थान के ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला और मुख्यमंत्री गहलोत ने की थी। इन सब दस्तावेजों की कॉपी प्रेस को दी गई।

बघेल पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

कश्यप ने भूपेश बघेल पर जनता को गुमराह करने और दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर आप खनन के खिलाफ हैं, तो अपने कांग्रेस कार्यालय की बिजली क्यों नहीं कटवाई? क्या आपने एसी बंद कर दिए? जो नीति खुद बनाते हैं, उसी का विरोध करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर शराब, चावल, कोल, और पीएससी जैसे घोटालों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को 10 जनपथ का चारागाह बना दिया था।

Adani  पारदर्शिता तरीके से काम रही है भाजपा सरकार

वन मंत्री कश्‍यप ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है और कांग्रेस अब सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस अब प्रदेश में अराजकता फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है, लेकिन भाजपा सरकार जनता के हित में मजबूती से खड़ी है।

chatur postJuly 20, 2025
358 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 18:47:54
Privacy-Data & cookie usage: