Site icon Chatur Post

Aditya Narayan छत्तीसगढ़ के आदित्य नारायण कन्नौजे ने रोशन किया प्रदेश का नाम: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक

Aditya Narayan छत्तीसगढ़ के आदित्य नारायण कन्नौजे ने रोशन किया प्रदेश का नाम: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक

Aditya Narayan  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के आदित्‍य नारायण कन्‍नौजे ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आदित्‍य ने 9वीं राष्ट्रीय रिंग फाइट चैंपियनशिप में पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर में आयोजित की गई थी। आदित्‍य ने इस प्रतियोगिता में कास्‍य पदक जीता है।

आदित्य नारायण कन्नौजे छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी महासंघ के रायपुर शहर अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे के पुत्र हैं। आदित्य के पद जीतने की खबर आते ही  यहां खुशी का महौल है।

छत्तीसगढ़ की 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 18 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। राज्य की टीम में 12 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

Aditya Narayan आज हुआ समापन

पश्चिम बंगाल के ठाकुर गंज में 12 दिसंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आज 14 दिसंबर को समापन हुआ। इसमें देशभर से टीमें पहुंची थीं। यह आयोजन विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों (12, 14, 17, 19 वर्ष से कम और उससे अधिक) के लिए था।

Exit mobile version