प्रमुख खबरेंराजनीति

Afim ki Kheti छत्तीसगढ़ में भाजपा के जिला कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस: 12 मार्च की तारीख तय, जानिए- क्यों ऐसा करेगी कांग्रेस

Afim ki Kheti  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में स्थित भाजपा कार्यालयों का घेराव करने का ऐलान किया है। इस संबंध में पार्टी मुख्यालय की तरफ से एक निर्देश जारी किया गया है।

12 मार्च को होगा घेराव

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह ने इस संबंध में पार्टी के सभी जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को निर्देश जारी  किया है। इसके अनुसार कांग्रेस की तरफ से यह आंदोलन 12 मार्च को किया जाएगा।

इस वजह से भाजपा कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री की तरफ से जारी पत्र के अनुसार पार्टी ने यह आंदोलन प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में किया जा रहा है। इस पत्र में दुर्ग जिला में उजागर हुए अफीम की खेती का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है।

सरकार पर नेश के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप

कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है। मलकील सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि सरकार नशे का कारोबार रोकने की बजाय उसे संरक्षण दे रही है।

विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा

बताते चलें कि अफीम की खेती को लेकर आज विधानसभा में भी कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। स्थगत प्रस्ताव के जरिये इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कांग्रेस के विधायक सदन के गर्भगृह में पहुंच गए, जिसकी वजह से पार्टी के 29 विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

भाजपा नेता गिरफ्तार

अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता का नाम विनायम ताम्रकर है। ताम्रकर का नाम सामने आने के बाद भाजपा ने उन्‍हें पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Back to top button