Site icon Chatur Post

Afim Ki Kheti छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अफीम: BJP नेता की अफीम की खेती देखने पहुंचे Ex CM भूपेश, देखिए फोटो वीडियो  

Afim Ki Kheti छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अफीम: BJP नेता की अफीम की खेती देखने पहुंचे Ex CM भूपेश, देखिए फोटो वीडियो  

Afim Ki Kheti रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के एक नेता अफीम की खेती करते पकड़े गए हैं। अब इसको लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज भाजपा नेता की अफीम की खेती देखने पहुंचे और वहीं से सरकार पर सवाल दागा।

छत्‍तीसगढ़ में कहां हो रही थी अफीम की खेती

अफीम की खेती दुर्ग जिला में पकड़ में आई है। दुर्ग के ग्राम समोदा में करीब नौ एकड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। यह स्‍थान दुर्ग कलेक्‍टोरेट से 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर है।

ऐसे छिपाया था अफीम की फसल को

अफीम की फसल को छिपाने के लिए चारों तरफ से बाउंड्रीवॉल बनाकर रखा गया था। मक्‍का और पपीता के बीच में अफीम की खेती की जा रही थी। खेत के एरिया में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

ऐसे हुआ खुलासा

होली के आसपास बच्‍चे किसी तरह अफीम के खेत तक पहुंच गए। अनजाने में उन्‍होंने वहां फोटो खिंचा और खेल-खेल में अफीम के कुछ फल अपने साथ लेकर गांव आ गए। इसके बाद हल्‍लामच गया। गांव के सरपंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

किसी खेत में हो रही थी अफीम की खेती

अफीम की खेती जिस भाजपा नेता के खेत में हो रही थी उसका नाम विनायक ताम्रकर है। विनयाक भाजपा के राइस मिल प्रसंस्‍करण प्रकल्‍प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक हैं। पार्टी ने उन्‍हें निलंबित कर दिया है।

भूपेश बघेल पहुंते खेत में

ममला शुक्रवार की शाम को उजागर हुआ और शनिवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अपने समर्थकों के साथ अफीम की खेत में पहुंच गए। उन्‍होंने अफीम की खेती का फोटो सोशल मीडिया में भी पोस्‍ट करने के साथ ही सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

सुशासन की अफीम

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने इसे सुशासन की अफीम नाम दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने सरकार से पांच सवाल किया है।

पहला- अफीम की खेती में कौन-कौन मंत्री और अधिकारी शामिल हैं?

दूसरा- नव्‍या मलिक का नाम सरकार की लिस्‍ट से कैसे बाहर हुआ?

तीसरा- नव्‍या मलिक कितने बार और किसके साथ विदेश गई?

चौथा- अफीम की खेती करने वाला विनायक कब-कब मुख्‍यमंत्री निवास आया?

पांचवां- विनायक का किन-किन नेताओं और अफसरों से संबंध है ?

पूर्व सीएम ने नव्‍या मलिक से जोड़ा कनेक्‍शन

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को नव्‍या मलिक से जोड़ा है। पूर्व सीएम ने कहा कि कमल के फूल वाली पार्टी के नेता अपने 10 एकड़ खेत में अब अफीम के पौधे और फूल उगा रहे हैं। बघेल ने कहा कि हेरोइन का निर्माण भी इसी अफीम के पौधे से होता है। इसी हेरोइन की सप्लायर नव्या मलिक भी थी, लेकिन नव्या मलिक अचानक से सरकार की सूची से बाहर कैसे हो गई?

जानिए- क्‍या है नव्‍या मालिक का मामला

नव्‍या मालिक रायपुर में ड्रग्‍स पार्टी करने के आरोप में पकड़ी गई थी। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भूपेश बघेल ने दो साल में ड्रग्‍स तस्‍करी के मामलों पर सवाल किया था। सरकार की तरफ से 66 मामलों की जानकारी दी गई थी, लेकिन उसमें नव्‍या मलिक का मामला नहीं था।

Exit mobile version