AI रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में ” एआई फॉर फाइनेंस एग्जीक्यूटिव” AI for Finance Executives विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी में ‘‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस‘‘artifical Intelligence का उपयोग बढ़ाने के लिए वित्तीय अधिकारियों को दक्ष, जागरूक और स्वप्रेरित होना चाहिए ताकि नए जमाने के नए आवश्यकताओं का लाभ वित्त प्रबंधन में भली भांति मिल सकें। उक्त आशय के विचार एमडी (जनरेशन कंपनी) एसके कटियार ने आज की कार्यशाला में व्यक्त किए।
सरलीकरणइस अवसर पर एमडी (ट्रांसमिशन कंपनी) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि नई परियोजनाओं में एआई के उपयोग से बेहतर शोध किए जा सकते हैं । वित्तीय प्रबंधन को कारगर बनाया जा सकता है और जटिल प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा सकता हैं।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट करण गुप्ता ने एआई के उपयोग के लिए विभिन्न माध्यमों और प्रक्रियाओं के बारे में बताया। वित्तीय प्रबंधन के लिए पूर्वानुमान- विश्लेषण, डेटा संकलन, प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के लिए वैश्विक मापदंडों व स्थानीय जरूरतों आदि विषयों सटीक डेटा संग्रह व विश्लेषण पर पॉवर पांइंट के माध्यम से प्रस्तुति दी।
कार्यशाला में उपस्थित वित्त अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में इस टूल के उपयोग और चुनौतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एमएस चौहान, संदीप मोदी, जीएम नंदिनी भट्टाचार्य, एजीएम मुकेश कश्यप, डीजीएम अनूप सेलेट, अनिमा मेरी खलको, स्वाति तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया।