AI idol of Ganesha रायपुर। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुए आज (सोमवार) छह दिन हो गए हैं। गणेश पंडालों में भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ बढऩे लगी है। इस बार गणेश जी की मुर्ति बनाने में एआई तकनीक का जमकर उपयोग किया गया है।
इससे मूर्तियां पहले की अपेक्षा ज्यादा आकर्षक बनी हैं, लेकिन इन्हीं में कुछ मूर्तियों को लेकर बवाल भी खड़ा हो गया है। इसको लेकर सर्व हिंदू समाज ने आज एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें आपत्तिजनक मूर्तियों का तत्काल विसर्जन कराने की मांग की गई है।
सर्व हिंदू समाज की तरफ से ज्ञापन सौंपने वालों में विश्वदिनी पांडेय,नीलकंठ महाराज, रवि वाधवानी, विक्रम केवलानी, निलम सिंह, योगेश सैनी, ओमेश बिसेन, भारती राठौर, विजय चौबे, विक्की रात्रे, खेमा हियाल, विवेक तनवानी समेत अन्य लोग शामिल थे। इन्होंने कुछ मूर्तियों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। विश्वदिनी पांडेय ने कहा कि इन मूर्तियों के कारण हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
ज्ञापन के साथ सर्व हिंदू समाज की तरफ से मूर्तियों की फोटो भी एसएसपी को सौंपी गई है। इन मूर्ति में गणेश जी के साथ उनकी पत्नी को भी दिखा गया है। किसी में गणेश जी पत्नी को गोद में उठाए हुए हैं, तो किसी में उनकी पत्नी को गाउन समेत मार्डन कपड़ों में दिखाया गया है। इसी पर सर्व हिंदू समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है।
बता दें कि पहले भी गणेश जी की मूर्तियों में कई तरह के प्रयोग होते रहे हैं। उस वक्त भी हिंदू संगठनों की तरफ से आपत्ति की गई थी। ङ्क्षहदू संगठनों के अनुसार इसके बाद से बीते कुछ वर्षों से सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इस बार फिर हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने वाला काम किया गया है।