April 14, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

AICC के महासिचव बनाए गए भूपेश बघेल,सिंहदेव को भी बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने की चर्चा

AICC रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी है। भूपेश बघेल का कद बढ़ाते हुए पार्टी ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय महासचिव बना दिया है। राष्‍ट्रीय महासिचव बनाने के साथ ही पार्टी ने उन्‍हें पंजाब जैसे बड़े राज्‍य की जिम्‍मेदारी भी सौंप दी है।

भूपेश बघेल को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने के साथ ही छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस का सियासी समीकरण बदलने के संकेत हैं। इसके साथ ही पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी अब प्रदेश स्‍तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने की चर्चा तेज हो गई है। सियासी गलियरों में चर्चा है कि सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है।

AICC सिंहदेव बनाए जा सकते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष

इस बात की पूरी संभावना है कि पार्टी दीपक बैज के स्‍थान पर टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दे सकती है। इस बात के संकेत हाल ही में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मनेंद्रगढ़ में दिया था। डॉ. महंत ने कहा था कि छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा का अगला चुनाव पार्टी बाबा साहब (सिंहदेव) के नेतृत्‍व में लड़ेगी।

तभी से इस बात के अटकले लगनी शुरू हो गई थी कि भूपेश बघेल को या तो किनारे कर दिया जाएगा या राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कोई पद देकर प्रदेश की राजनीति से अलग किया जाएगा। पार्टी ने भूपेश बघेल को किनारे तो नहीं किया, लेकिन बड़ी जिम्‍मेदारी जरुर दे दी है। इससे भूपेश बघेल का कद और बढ़ गया है।

AICC महासिचव बनाते ही मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

कांग्रेस ने फिर एक बार भूपेश बघेल पर बड़ा भरोसा जताया है। पार्टी ने बघेल को पंजाब जैसे बड़े राज्‍य की जिम्‍मेदारी सौंपी हैं। इससे पहले भूपेश बघेल को संगठन में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कोई पद नहीं दिया गया था, लेकिन बड़ी जिम्‍मेदारिया दी गई थीं। लंबे समय बाद छत्‍तीसगढ़ के किसी नेता को कांग्रेस का राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life