AICC उमेश पटेल बने नगालैंड के आब्जर्वर: AICC ने छत्तीसगढ़ 3 पूर्व मंत्री व विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

schedule
2026-01-25 | 14:18h
update
2026-01-25 | 14:31h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

AICC  रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ के जिन कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है उनमें तीन पूर्व मंत्री, इनमें एक मौजूदा विधायक समेत दो विधायक शामिल हैं।

छह राज्यों के लिए आब्जर्वर की नियुक्ति

दरअसल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छह राज्यों के लिए आब्जर्वरों की आज सूची जारी की है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मेघालय, गोवा, नागालैंड और मणिपुर शामिल है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को मिली यूपी की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को उत्तर प्रदेश में आब्जर्वर बनाया गया है। मरकाम के साथ अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।

डहरिया को भी उत्तर प्रदेश में बनाया गया आब्जर्वर

पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को भी उत्तर प्रदेश में आब्जर्वर बनाया गया है। ये नेता इन नताओं को संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।

AICC उमेश को नागालैंड की जिम्मेदारी

पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल को नागालैंड का ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन नेताओं को जिम्मेदारी वाले राज्यों में जाकर संगठन सृजन की जिम्मेदारी दी गई है।

यह करेगें ये नेता

एआईसीसी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू है। संगठन सृजन अभियान के तहत सभी राज्यों में जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

क्या है संगठन सृजन अभियान

Congress का संगठन सृजन अभियान Sangathan Srijan Abhiyan पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद का हिस्सा है। इसके तहत जिला Congress कांग्रेस अध्यक्षों के चयन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन को अधिक लोकतांत्रिक Democratic बनाने और आगामी चुनावों के लिए मजबूत ढांचा तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

chatur postJanuary 25, 2026
133 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.02.2026 - 17:35:16
Privacy-Data & cookie usage: