Site icon Chatur Post

AIDS Day डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि कॉलेज में एड्स दिवस का आयोजन: सभी ने ली भेदभाव नहीं करने की शपथ  

AIDS Day डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि कॉलेज में एड्स दिवस का आयोजन: सभी ने ली भेदभाव नहीं करने की शपथ

AIDS Day बैकुंठपुर। स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित गया। रेड रिबन क्लब के सदस्‍यों ने  सभी को लाल रिबन और स्वयंसेवक छात्राओं ने अतिथियों का राष्ट्रीय सेवा योजना बैज लगाकर अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने दिवस के थीम और इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. अभय जुगल तिर्की, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट ने एड्स घातक बीमारी के फैलने के कारण व उनसे बचाव की नितांत आवश्यकता बताई।

विशिष्ट अतिथि आई.सी.टी.सी. काउंसलर देवी प्रसाद सोनी और एन.जी.ओ. टारगेटेड इंटरवेंशन से आनंद कुमार ने भी एड्स जागरूकता के महत्वपूर्ण तथ्यों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने सभी को एच.आई.वी./ एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने के लिए शपथ दिलाई।

अतिथियों की तरफ से एड्स संबंधित प्रश्न पूछे गए जिनका अरविंद अनंत, बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष के स्वयंसेवक ने सबसे सटीक जवाब दिया। तारा मरावी सहित जिला अस्पताल कोरिया और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से अंजुलता एवं प्रिंसी साहू, आई.सी.टी.सी. काउंसलर लक्ष्मनिया सिंह एवं राजेश राजवाड़े,आई.सी.टी.सी. एम.एल.टी. बृजेश कुशवाहा सहित टारगेटेड इंटरवेंशन एन.जी.ओ. से साक्षी जायसवाल, अभिषेक यादव, निर्मल जायसवाल, अंजलि दुबे एवं विवेक जायसवाल, एस.टी.आई. काउंसलर अनिल कुमार सोनवानी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. नरेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. आशीष कुमार सिंह सहित शिक्षकगण डॉ. संदीप नवरंग, डॉ. सिद्धार्थ शंकर पात्रे, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अमिता एक्का, अलका मिंज एवं प्रियंका साहू तथा स्वयंसेवक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Exit mobile version