Ajay Chandraka BJP विधायक चंद्राकर को लेकर कांग्रेस की MLA संगीता सिन्‍हा ने कह दी बड़ी बात, देखिए वीडियो  

schedule
2025-12-17 | 04:38h
update
2025-12-17 | 04:38h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Ajay Chandraka रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्‍ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को मुख्‍यमंत्री बनने का ऑफर मिला है। चंद्राकर को यह ऑफर कांग्रेस की तरफ से मिला है। कांग्रेस की महिला विधायक संगीता सिन्‍हा ने चंद्राकर को लेकर यह बयान दिया है।

15 विधायक लेकर आईए मुख्‍यमंत्री बना देंगे

संजारी- बालोद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्‍हा ने अजय चंद्राकर को 15 विधायक तोड़कर लाने के लिए कहा है। उन्‍होंने कहा कि चंद्राकर 15 विधायक लेकर आ जाएं, हम उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बना देंगे।

सदन के अंदर नोकझोंक

विधानसभा में अलग-अलग मौकों पर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक और हास परिहास का माहौल नजर आया। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान तो सदन में जमकर ठहाके लगे। विभिन्न मुद्दों पर अपनी ही सरकार और मंत्रियों की खिंचाई करने वाले भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर पर कांग्रेस के सदस्यों ने तंज कसा। कांग्रेस के विधायकों ने तो हल्के फुल्के माहौल में अजय चंद्राकर से कह दिया कि वे 15 विधायक तोड़कर ले आएं तो मुख्यमंत्री बना देंगे।

शब्‍दों के बाण

अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चुटीले अंदाज में शब्दबाण चले। हास परिहास के बीच विपक्ष के कुछ सदस्यों ने अजय चंद्राकर को मुख्यमंत्री बनाने की भी पेशकश कर दी। दरअसल, चर्चा के बीच कांग्रेस के सदस्य रामकुमार यादव और अजय चंद्राकर में नोंकझोंक होती रही।

इसी बीच अजय चंद्राकर ने कह दिया कि आप नाचने वाले घोड़े हो या रेस के घोड़े हो। तभी विपक्ष से किसी ने कहा कि हम रेस के घोड़े हैं। राहुल गांधी से कहें हम इंसान हैं घोड़े नहीं। तब उमेश पटेल ने कहा कि अमित शह से कह दें कि आप रेस के घोड़े हैं पर खच्चर बना के रख दिया है।

इसी बीच संगीता सिन्हा ने कहा कि आप 15 लोगों को लेकर आ जाइए, हम आपको मंत्री नहीं मुख्यमंत्री बना देंगे। इसी बीच दिलीप लहरिया ने कहा कि एक दिन का ही बनाएंगे। इतना सुनते ही सदन में जमकर ठहाके लगे।

chatur postDecember 17, 2025
335 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 01:39:55
Privacy-Data & cookie usage: