राज्यव्यापार

Alcohol price शराब की कीमत पर सरकार की सफाई: बताया कैसे तय होती है शराब की कीमत, जानिए- रेट को लेकर क्‍या कहा..

Alcohol price रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2026 से शराब की कीमतों को लेकर आबकारी विभाग ने स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है। विभाग की तरफ से जारी बयान में शराब की कीमत तय करने का आधार भी बताया गया है।

ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं

विभाग की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि अभी केवल देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बियर पर ड्यूटी (टैक्‍स) तय की गई है। इसी की अधिसूचना विभाग की तरफ से जारी की गई है। विभाग ने स्‍पष्‍ट किया है कि देशी, अंग्रेजी और बियर की ड्यूटी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी अभी जो दरें हैं, वहीं रहेगी। बदलाव केवल चीप रेंज और देशी शराब की ड्यूटी में आंशिक बदलाव किया गया है।

ऐसे तय होती है शराब की खुदरा कीमत

आबकारी विभाग की तरफ से जारी इस बयान में शराब की कीमत तय करने का आधार भी बताया गया है। इसके अनुसार शराब खुदरा (फुटकर) विक्री दर में शराब पर तय ड्यूटी के अलावा उसकी खरीदी दर, सीवीडी दर, अधिभार और अधोसंरचना शुल्क आदि के आधार पर किया जाता है।

अभी तय नहीं हुई है सभी दरें

विभाग के अफसरों के अनुसार अभी केवल ड्यूटी तय की गई है। रेट ऑफर, खरीदी दर, सीवीडी, अधिभार और अधोसंरचना शुल्‍क अभी तय नहीं की गई है। इसे तय करने की प्रक्रिया चल रही है।

महंगी होगी कहना जल्‍दबाजी

विभागीय अफसरों के अनुसार चूंकि अभी दरें तय करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में केवल ड्यूटी के आधार पर यह कहना है कि शराब महंगी हो जाएगी जल्‍दबाजी होगी। अफसरों ने स्‍पष्‍ट किया कि सभी दरें तय करने के बाद भी यह स्‍पष्‍ट होगा कि 2026-27  में शराब की खुदरा कीमत क्‍या होगी।

Back to top button