America शिकागो पहुंचे मंत्री चौधरी: NACHA की दिपाली से बातचीत में NRI को दिया बड़ा संदेश

schedule
2025-08-02 | 05:42h
update
2025-08-02 | 05:42h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

America  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी शिकागो (अमेरिका) पहुंच गए हैं। चौधरी वहां NACHA (नाचा) North America Chhattisgarh Association के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिकागो पहुंचे चौधरी से नाचा की संस्‍थापक दिपाली सरावगी ने बातचीत की। इस दौरान वित्‍त मंत्री चौधरी ने वहां रहे रहे एनआरआई को बड़ा आश्‍वासन दिया है।

सरकार की तरफ से सहायोग का वादा

छत्‍तीसगढ़ के वित्‍त मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार कमिटेड होकर एक अच्‍छी नीति बनाकर आप लोगों के लिए काम करती रहेगी। उन्‍होंने एनआरआई को बड़ा संदेश दिया कि सरकार उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने हर संभव प्रयास करेगी। चौधरी ने कहा कि आपके (एनआरआई) परिजन, परिवार के लोग जो छत्‍तीसगढ़ में रह रहे हैं, उन्‍हें किसी भी तरह की दिक्‍कत या समस्‍या होगी तो सरकार उन्‍हें हर संभव मदद करेगी। चौधरी ने इसके लिए ग्रुप बनाने की भी बात कही।

America  नाचा की सराहना  

इस बातचीत के दौरान चौधरी ने नाचा की भी सराहना की, कहा कि आप यहां (अमेरिका) में नए आने वाले लोगों की आप लोग जिस तरह से मदद करते हैं, वह सराहनीय है। बता दें कि नाचा अमेरिका में रह रहे छत्‍तीसगढ़ के लोगों का संगठन है। नाचा ने वहां छत्‍तीसगढ़ एनआरआई के साथ अन्‍य भारतीय एनआरआई को भी जोड़ने का प्रयास किया है।

नाचा के बुलावे पर पहुंचे हैं अमेरिका

वित्‍त मंत्री चौधरी नाचा के आमंत्रण पर अमेरिका पहुंचे हैं। दो और तीन अगस्‍त को नाचा का वार्षिक कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम शिकागो में हो रहा है। नाचा के वार्षिक सम्‍मेलन का यह तीसरा वर्ष है।

निवेशकों और युवाओं से करेंगे चर्चा

अमेरिका रवाना होने से पहले यहां रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए वित्‍त मंत्री चौधरी ने बताया था कि वे अमेरिका में निवेशकों से चर्चा करेंगे। साथ ही वहां रह रहे छत्‍तीसगढ़ के युवाओं से भी बात करेंगे। चौधरी इस वर्ष छत्‍तीसगढ़ में होने वाले एनआरआई सम्‍मेलन के लिए उन्‍हें आमंत्रित करेंगे।

chatur postAugust 2, 2025
452 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.02.2026 - 11:27:59
Privacy-Data & cookie usage: