Chhattisgarh

Amit Baghel 26 दिन से फरार अमित बघेल को थाना से 20 मीटर पर पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amit Baghel  रायपुर। अग्रसेन महाराज और झूलेलाल पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोपों से घिरे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। सरेंडर करने पहुंचे बघेल को थाने से 20 मीटर पहले ही पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। पुलिस कानूनी तौर इसे गिरफ्तारी बता रही है। लेकिन समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए सरेंडर बताया है। बघेल 26 दिन से फरार थे।

गिरफ्तारी के बाद अमित बघेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने बघेल को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले वे पुलिस हिरासत में मां के अंतिम संस्कार के लिए गांव जाएंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार होना है।

सड़क पर उतरे समर्थक

बघेल के समर्थकों ने आमापारा जी रोड को जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक दोनों तरफ की रोड जाम रही। इसके बाद पुलिस कार्यवाही करते हुए एक तरफ की रोड खोल दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में बघेल फरार थे। इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें। जहां-जहां एफआईआर दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

पुलिस अलर्ट पर, कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा

कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बैरिकेडिंग और सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। गिरफ्तारी के बाद तुरंत रिमांड प्रक्रिया की तैयारी है। सरेंडर की पुष्टि होते ही पुलिस उन्हें अपने कब्जे में ले सकती है।

बघेल के खिलाफ 12 राज्यों में एफआईआर

महाराजा अग्रेसन और झूलेलाल के अपमान के मामले में बघेल पर देश के 12 राज्यों में एफआईआर दर्ज है। 24 नवंबर की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी एफआईआर की एक स्थान पर सुनवाई का निर्देश देने से भी मान कर दिया था।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button