Amit Shah केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे से पहले नक्सल मोर्चे पर दो बड़ी सफलता: मुख्‍यमंत्री बोले- बस्तर में शांति स्थापना

schedule
2026-02-07 | 14:28h
update
2026-02-07 | 14:28h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Amit Shah  रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। दोपहर बाद विशेष विमान से रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। शाह यहां नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा भी करेंगे। उनके छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले नक्सल मोर्चे पर पुलिस को दो बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियारों का जखिरा जब्त किया तो उधर, बीजापुर में 30 नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गए। 

छह अलग-अलग स्थानों पर जब्त किए गए हथियार

गरियाबंद में ओडिशा सीमा से लगे ग्राम भालूडिग्गी और मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं से पुलिस ने हथियारों का बड़ा जखीरा किया है। जिला में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ के दौरान इन डम्प हथियारों के संबंध में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर 06 फरवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद से ई-30 ऑप्स टीम को रवाना किया गया। लगभग 36 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने 06 अलग-अलग स्थानों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया।

बरामद सामग्री में दो इंसास राइफल, एक 303 राइफल, दो 12 बोर हथियार, एक देशी कट्टा, एक सुरका (देशी बीजीएल लॉंचर), दो सिंगल शॉट हथियार, 127 जिंदा राउंड, आठ मैगजीन, 22 बीजीएल सेल, इलेक्ट्रिक वायर का बंडल तथा हथियार बनाने और मरम्मत में उपयोग होने वाले टेक्निकल वर्कशॉप के विभिन्न उपकरण शामिल हैं।

85 लाख के इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण

बीजापुर में शनिवार को 30 नक्सनिलयों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए। इनपर करीब 85 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। एक दिन पहले सुकमा में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह घटनाक्रम बस्तर में शांति स्थापना के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक और ठोस परिणाम है।

सुविधाओं का विस्‍तार

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षों में बस्तर के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इस विकासात्मक पहल ने भटके युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक जीवन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

भ‍विष्‍य की संभावनाओं का निर्माण

 साय ने कहा कि सरकार की सुशासन आधारित नीति का केंद्र बिंदु सुरक्षा के साथ-साथ विश्वास, पुनर्वास और भविष्य की संभावनाओं का निर्माण है। आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

chatur postFebruary 7, 2026
348 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 11:02:39
Privacy-Data & cookie usage: