
Amit Shah रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। शाह सोमवार तक यहां रहेंगे। इस दौरान वे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के साथ ही बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होगें।
रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
विशेष विमान से शनिवार को रायपुर पहुंच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट Airport पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। शाह के स्वागत में एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ अन्य मंत्री, सांसद और अफसर मौजूद थे।
राम के ननिहाल में स्वागत
मुख्यमंत्री Chief minister विष्णुदेव साय ने शाह का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया Social media में पोस्ट किया है, लिखा है कि प्रभु श्री राम के ननिहाल माता कौशल्या की पावन धरा पर माननीय केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन।
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि आपका छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए गौरव और उत्साह का क्षण है। आपके मार्गदर्शन में देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में मिले सकारात्मक परिणामों ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह प्रशस्त की है।
विकास और विश्वास का नया अध्याय
सीएम साय ने लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह की प्रेरणा और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से Chhattisgarh छत्तीसगढ़ विकास और विश्वास के नए अध्याय लिख रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका यह दौरा राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करेगा और नक्सल उन्मूलन Naxal elimination अभियान को नई ऊर्जा पदान करेगा। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।




