Amit Shah HM अमित शाह ने दिल्‍ली में देश की जनता से किया बड़ा दावा: CM साय ने किया वीडियो पोस्‍ट कर, कहा…

schedule
2026-02-16 | 14:39h
update
2026-02-16 | 14:39h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Amit Shah रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्‍सलवाद को लेकर आज फिर बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने यह बयान नई दिल्‍ली में आयोजित दिल्‍ली पुलिस के 79वें स्‍थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए दिया है।

जानिए- दिल्‍ली पुलिस के स्‍थापना दिवस पर शाह ने क्‍या कहा

दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को आश्वस्त किया कि 31 मार्च 2026 को पूरा देश नक्सलवादी हिंसा से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। शाह के इस बयान को सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह दृढ़ संकल्प देश की आंतरिक सुरक्षा और स्थायी शांति के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूर्ण समन्वय के साथ 31 मार्च से पहले देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

शाह ने देश को दिलाया विश्वास

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि देश के 11 राज्यों में फेला हुआ माओवादी आतंकवाद हमेशा के लिए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ी चुनौती मानी जाती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के माध्यम से देश को बताते हुए मुझे हर्ष हो रहा है कि हम माओवादी क्षेत्र को हमेशा के लिए नक्सलवाद से मुक्त करने के बहुत नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता को फिर से एक बार विश्वास दिलाना चाहता हूं माओवदी हिंसा से मुक्त करने में सफल होगें।

दो जिलों के छोटे हिस्सों में सिमटा नक्सलवाद

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब केवल छह जिला नक्सल प्रभावित रह गए हैं। इनमें चार जिला छत्तीसगढ़ के हैं। इनमें सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर के साथ गरियाबंद शामिल हैं। अफसरों के अनुसार हालांकि सूची में चार जिले हैं, लेकिन वास्तव में नक्सली अब बस्तर संभाग के केवल दो जिलों के छोटे हिस्से में सिमट गए हैं। वहां भी फोर्स का अभियान चल रहा है।

दो साल में 532 किए गए ढेर

गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार में छत्तीसगढ़ में जनवरी 2024 से अब तक  सुरक्षाबलों ने 532 नक्सलियों को मार गिराया है। 2004 गिरफ्तार किए गए हैं और 2,700 ने सरेंडर किया है। इस दौरान फोर्स ने 1100 हथियार भी बरामर किया है, इसमें एके-47 राइफल, इंसास राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल, लाइट मशीन गन, मोर्टार और पिस्तौल शामिल हैं।

निशाने पर टॉप लीडर

डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के छह सदस्य मारे गए हैं, दो ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं विशेष एरिया कमेटियों के 17 सदस्य मारे गए हैं और सात ने आत्मसमर्पण किया और एक को गिरफ्तार किया गया।

माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का यह दृढ़ संकल्प देश की आंतरिक सुरक्षा और स्थायी शांति के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूर्ण समन्वय के साथ 31 मार्च से पहले देश को… https://t.co/epIz9kTSUm

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 16, 2026

chatur postFebruary 16, 2026
216 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 23:50:13
Privacy-Data & cookie usage: