Site icon Chatur Post

Amit Shah केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा: 7 की शाम को पहुंचेंगे, जानिए- क्‍या है पूरा कार्यक्रम

Amit Shah's visit कल शाम को रायपुर पहुंचेंगे शाह, बस्‍तर का करेंगे दौरा, उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक भी..

Amit Shah रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह 7 फरवरी को देर शाम को पहुंचेंगे। अगले दिन 8 फरवरी को नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नक्‍सलवाद के खात्‍मे की समय सीमा करीब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब केंद्र सरकार की तरफ से तय की गई 31 मार्च 2026 की नक्सलवाद समाप्ति की समय सीमा नजदीक आ चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं इस समय सीमा का सार्वजनिक ऐलान किया था। छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। अब नक्सलवाद समाप्ति की तय की गई समय सीमा में करीब दो महीने का ही समय बाकी है। अधिकारी इसे नक्सल ऑपरेशंस को लेकर आखिरी और निर्णायक सुरक्षा समीक्षा मान रहे हैं। ऐसे में अमित शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास नक्सल विरोधी अभियानों की दिशा और आगे की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है

बैठक की तैयारी तेज

अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं। रायपुर में प्रस्तावित बैठक को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन और ज्यादा तेज किए जा सकते हैं।

बस्तर पर रहेगा फोकस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के अनुसार, वे 7 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद निर्णायक मानी जा रही है। बैठक में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशन की प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स पर चर्चा होने की संभावना है। बस्तर संभाग में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा इस बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगा।

Exit mobile version