
Amit Shah रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फोर्स को एक के बाद एक मिल रही बड़ी सफलताओं से न केवल राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार भी गदगद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के टॉप पुलिस अफसरों को नई दिल्ली बुलाकर उनसे मुलाकात की और सम्मानित किया। अब उन्होंने जवानों से मिलने की इच्छा जताई है।
इस महीने के अंत में आ सकते हैं शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। यहां वे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के साथ ही जवानों से मुलाकात कर सकते हैं। शाह ने सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करके जवानों से मिलने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इस दौरान उन्हें शाह को छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया है।
Amit Shah इस वर्ष अब तक 427 नक्सली ढेर
बता दें कि बस्तर में नक्सलावाद के खात्मे के लिए फोर्स इस वक्त बेहद आक्रामक अभियान चला रही है। पखवाड़ेभर में फोर्स को कई बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने नक्सलियों के तीन शीर्ष लीडरों को मार गिराया है। इसमें नक्सली संगठन के महासचिव बसवराजू भी शामिल है। इस वर्ष अब तक 205 मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 427 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
Amit Shah अफसरों को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे पुलिस के आला अफसरों से नई दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात की। इनमें डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद, बस्तर आईजी पी. सुदंरराज के साथ बस्तर संभाग के जिलों के एसपी प्रभात कुमार, जितेन्द्र यादव और शलभ सिंह शामिल थे।
नई दिल्ली में पुलिस के आला अफसरों के साथ हुई इस मुलाकात के बाद शाह ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करुंगा।