Site icon Chatur Post

Amit Shah केंद्रीय गृह मंत्री का छत्‍तीसगढ़ दौरा: आज रायपुर आ रहे हैं शाह, जानिए- क्‍या है उनका कार्यक्रम

Amit Shah's visit कल शाम को रायपुर पहुंचेंगे शाह, बस्‍तर का करेंगे दौरा, उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक भी..

Amit Shah रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह बस्‍तर के दौरे पर भी जाएंगे। प्रवास के दौरान उनकी पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है।

रात आठ बजे पहुंचेंगे रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) रात में ही रायपुर पहुंच जाएंगे। शाह का विमान रात करीब आठ बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। विमानतल से वे सीधे नवा रायपुर स्थित होटल में चले जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

Amit Shah  मुख्‍यमंत्री और गृह मंत्री रहेंगे साथ

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्‍वागत करेंगे। दोनों नेता एयरपोर्ट से शाह के साथ नवा रायपुर स्थित होटल तक जाएंगे।

कल जाएंगे बस्‍तर

छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है गृह मंत्री शाह शनिवार को बस्‍तर जाएंगे। जहां बस्‍तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि शाह विशेष रुप से बस्‍तर दशहरा में शामिल होने के लिए यहां आ रहे हैं।

दोपहर में लौटेंगे नई दिल्‍ली

बस्‍तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री नई दिल्‍ली लौट जाएंगे। इससे पहले वे बस्‍तर में वरिष्‍ठ पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर सकते हैं।

दशहरा आयोजन समिति के निमंत्रण पर आ रहे हैं शाह

बता दें कि बस्‍तर दशहरा उत्‍सव समिति ने नई दिल्‍ली जा कर केंद्रीय गृह मंत्री शाह को मुरिया दरबाद में शामिल होने का न्‍योता दिया था। शाह ने मुरिया दरबार में शामिल होने की सहमति दी थी।

Amit Shah  शाह के दौरे से पहले सरेंडर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से दो दिन पहले बस्‍तर में एक साथ 103 नक्‍सलियों ने आत्‍म समपर्ण किया है। हथियार डालने वाले इन नक्‍सलियों पर एक करोड़ रुपए से ज्‍यादा का इनाम था।

सीज फायर का रास्‍ता बंद

बस्‍तर में नक्‍सलियों पर सुरक्षाबलों ने काफी दबाव बना रखा है। इसकी वजह से नक्‍सलियों की तरफ से शांति वार्ता का प्रस्‍ताव बार-बार भेजा जा रहा है, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि अब सीज फायर नहीं होगा।

Exit mobile version