Site icon Chatur Post

Amit Shah अमित शाह का दावा: 31 मार्च से पहले पूरी तरह समाप्त हो रहा है नक्सलवाद, केंद्रीय गृह मंत्री ने की विष्‍णु सरकार की सराहना

Amit Shah अमित शाह का दावा: 31 मार्च से पहले पूरी तरह समाप्त हो रहा है नक्सलवाद, केंद्रीय गृह मंत्री ने की विष्‍णु सरकार की सराहना

Amit Shah  रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि देश 31 मार्च से पहले पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा। रायपुर में नक्‍सल विरोधी अभियान की समीक्षा करते हुए शाह ने कहा कि कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधकार में धकेलने वाले नक्सलवाद से देश जल्द ही निजात पाने वाला है।

ज्‍वाइंट ऑपरेशन पर जोर

शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई बिखरी हुई नहीं होनी चाहिए। विभिन्न राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के बीच सुचारू समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शेष बचे नक्सलियों को अन्य राज्यों में भागने नहीं दिया जाना चाहिए।

बैठक में केंद्र व राज्‍यों के अफसर

इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव, आईबी के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के साथ छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक उपस्थित थे।

नीतियों का सकारात्‍मक परिणाम

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा केंद्रित रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है।

बदल रही है परिस्थिति

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार में यह अब विकास का पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा को गति देते हुए अपनी संस्कृति व परंपराओं को भी सहेज रहे हैं।

अंत के कगार पर नक्सलवाद

शााह ने कहा कि डबल इंजन सरकार देश से माओवाद की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। मोदी सरकार में नक्सलवाद अंत के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधकार में धकेलने वाले नक्सलवाद से देश जल्द ही निजात पाने वाला है।

छत्तीसगढ़ की सराहना

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर प्राप्त हों।

बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री शाह राज्य की यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को बस्तर पंडुम के समापन में शामिल होगें। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान में होगा।

Exit mobile version