भारत

केंद्रीय गृह मंत्री शाह छत्‍तीसगढ़ प्रवास के दौरान बस्‍तर जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 को आ रहे हैं छत्‍तीसगढ़

Amit Shah’s visit रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट के विस्‍तार की सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है। बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में हुई बैठक में इस मुद्दें पर भी चर्चा हुई है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्‍तीसगढ़ दौरे का इंतजार हो रहा है। शाह के दौरे की तारीख तय हो गई है। शाह का यह दौरा छत्‍तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन की दृष्टि से महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है।

जानिए- कब छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं शाह

केंद्रीय गृह मंत्री शाह 22 जून को छत्‍तीसगढ़ आ सकते हैं। तारीख लगभग तय है, लेकिन अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन शाह के दौरे का जो प्रोग्राम तय हुआ है उसमें रायपुर में रात्रि विश्राम के साथ बस्‍तर दौरा भी शामिल है। शाह प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में रुकेंगे। इस दौरान प्रदेश के नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी।

Amit Shah’s visit बस्‍तर जाएंगे जवानों से मिलने

केंद्रीय गृह मंत्री शाह छत्‍तीसगढ़ प्रवास के दौरान बस्‍तर जाएंगे। जहां वे नक्‍सलियों के सबसे बड़ी लीडर बसव राजू को ढेर करने वाले जवानों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि शाह जवानों के साथ भोजन भी कर सकते हैं। बता दें कि नक्‍सलियों के महासचिव बसव राजू को ढेर करने के बाद राज्‍य पुलिस के आला अफसरों की टीम नई दिल्‍ली शाह से मिल चुकी है। इस दौरान शाह ने ऑपरेशन में शामिल जवानों से मिलने की इच्‍छा जताई थी।

कैबिनेट विस्‍तार पर मुहर

शाह के इस दौरे के दौरान राज्‍य कैबिनेट के विस्‍तार पर भी मुहर लग सकती है। बता दें कि राज्‍य में मंत्रियों के दो पद खाली है, लेकिन हरियाणा की तर्ज पर इस बार यहां भी कैबिनट में कुल 14 लोगों को शामिल करने की तैयारी है। इस लिहाज से तीन नए कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही मौजूदा कैबिनेट में शामिल कुछ मंत्रियों को बाहर करने की भी चर्चा है। शाह की अंतिम मुहर के बाद यह सब जानकारी सार्वजनिक होगी।

Amit Shah’s visit मुख्‍य सचिव के नाम पर भी हो सकती है चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के इस दौरे में ही राज्‍य के नए मुख्‍य सचिव के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। उल्‍लेखनीय है कि मौजूदा मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल 30 जून को समाप्‍त हो रहा है। सरकार के पास नए मुख्‍य सचिव का नाम फाइनल करने के लिए अब करीब 10 दिन का समय बचा है, लेकिन अब तक राज्‍य की तरफ से मुख्‍य सचिव के लिए अफसरों के नामों का प्रस्‍ताव यूपीएससी को भेजा नहीं गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 22 को शाह की मंजूरी के तुरंत बाद फाइल दिल्‍ली भेज दी जाएगी।

Back to top button