Animesh Kujur  छत्‍तीसगढ़ के अनिमेष ने विदेशी धरती पर रचा दिया इतिहास: देश- विदेश से मिल रही बधाई

schedule
2025-07-10 | 16:22h
update
2025-07-10 | 16:22h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Animesh Kujur  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के छोटे से गांव से निकला अनिमेष कुजूर आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। फौज की तैयारी करते- करते वह ऐसा भागा की आज देश दुनिया में उसके रिकार्ड की चर्चा हो रही है। अनिमेष कुजूर को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने भी बधाई और शुभकामना दी है।

जानिए- क्‍यों चर्चा में है अनिमेष कुजूर

छत्‍तीसगढ़ का अनिमेष रिकार्ड समय में दौड़ पूरी करने के लिए चर्चा में है। अनिमेष ने 100 मीटर की दौड़ महज 10.18 सेकेंड में पूरी करके इतिहास रच दिया है।

अनिमेष ने ग्रीस में बनाया नया रिकार्ड

अनिमेष ने यह रिकार्ड ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में बनाया है। इसका आयोजन ग्रीस के वारी शहर में हुआ। इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका के बेंजामिन रिचर्डसन दूसरे और ओमान के अली अल बलूशी तीसरे स्‍थान पर रहे।  

Animesh Kujur  छत्‍तीसगढ़ के जशपुर का रहने वाल है अनिमेष

ग्रीस में रिकार्ड समय में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाला अनिमेष छत्‍तीसगढ़ के जशुपर जिला का रहने वाला है। अनिमेष का घर आदिवासी बाहुल गांव घुइतांगर है।

अनिमेष की शिक्षा

अनिमेष ने 12वीं तक की पढ़ाई है। उसने यह पढ़ाई अंबिकापुर स्थित सैनिक स्‍कूल से पूरी की है। अनिमेष ने अंबिकापुर सैनिक स्‍कूल से 2020 में 12वीं की परीक्षा पास की।

Animesh Kujur  जानिए- कौन हैं अनिमेष के माता- पिता

अनिमेष के माता- पिता दोनों छत्‍तीसगढ़ पुलिस में है। यह संयोग है कि दोनों ही उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर राज्‍य पुलिस में सेवारत हैं।

ऐसे शुरू हुआ दौड़ का सफर

अनिमेष सेना में जाना चाहता है। सैनिक स्‍कूल से 12वीं पास करने के बाद वह अपने माता- पिता के पास आ गया। तब कोरोना का दौर चल रहा था और उसके पालक कांकेर में पोस्‍टेड थे। अनिमेष के दौड़ का सफर कांकेर से ही शुरू हुआ।

पहले फुटबाल खेला, फिर दौड़ने लगा

कांकेर में रहने के दौरान अनिमेष ने वहां खाली मैदान में फुटबाल खेलना शुरू किया।  इसके साथ ही सेना में जाने की भी तैयारी करने लगा। इसी दौरान उसके दोस्‍तों ने राज्‍य स्‍तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्‍साहित किया। यहीं से खेल का सफर शुरू हुआ।

chatur postJuly 10, 2025
602 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 13:09:41
Privacy-Data & cookie usage: