Arun Sao डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर बड़ा अटैक: बोले जिसे CG की जनता ने नकार दिया अब उसे…

Arun Sao रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के अधिवेशन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस देश में अलग-अलग यात्रा निकालती हैं, और चुनाव में उसका विपरीत असर पड़ता है।
सुनने में आ रहा है कि, कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मॉडल अपनाना चाह रही है। जो छत्तीसगढ़ में विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बुरी तरह हारती है, ऐसे प्रदेश कांग्रेस का मॉडल कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व अपनाएगी ये अपने आप में राजनीतिक चिंता की बात है। कांग्रेस का क्या हश्र होगा, यह समझा जा सकता है।
Arun Sao उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस की आपसी खींचतान पर कहा कि, कांग्रेस नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं, इसलिए कांग्रेस को जनता जनार्दन ने सत्ता से बेदखल कर दिया है, फिर भी ये आपस में सिर फुटौव्वल कर रहे हैं। नीचा दिखाकर एक दूसरे से आगे निकलने में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री जी… मुझे लड़की नहीं मिल रही है, जुगाड़ करा दें…
इसके चलते कांग्रेस पार्टी लगातार नीचे जा रही है। इसकी चिंता कांग्रेस का कोई नेता नहीं कर रहा। साव ने कहा कि,दुर्ग की दर्दनाक घटना पर कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। कल उनकी जांच समिति गई थी। इस मामले पर वे राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। मासूम बेटी के साथ दर्दनाक घटना के बाद हत्या हुई है।
इससे हम सभी दुखी है। पुलिस मामले की तेज गति से कार्रवाई कर रही है। भारत माला मामले की जांच पर साव ने कहा कि, ज्यादातर मामले राजस्व के है, इसलिए संबंधित राजस्व ज़िलों को निर्देशित किया गया है। और हमारी सरकार ने तय किया है कि मामले की ईओडब्ल्यू से विस्तृत जांच कराएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, निश्चित रूप से उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Arun Sao उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, प्रदेशवासियों को पेयजल के लिए कोई परेशानी न हो, इसलिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भी पूरी ताकत से गांवों में पेयजल की उपलब्धता के लिए कार्य कर रही है। वहीं नगरीय निकायों को भी निर्देशित किया है कि, पेयजल की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए।