Site icon Chatur Post

ASP Akash Rao  अक्कू भैय्या जिंदाबाद के नारों के बीच सात वर्षीय बेटे ने शहीद ASP पिता को दी मुखाग्नि

ASP Akash Rao अक्कू भैय्या जिंदाबाद के नारों के बीच सात वर्षीय बेटे ने शहीद एएसपी पिता को दी मुखाग्नि

ASP Akash Rao  रायपुर। सुकमा में सोमवार की सुबह आईईडी विस्‍फोट में वीरगति को प्राप्‍त हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंज को मंगलवार को यहां महादेव घाट स्थिति मुक्तिधाम में अंतिम संस्‍कार किया गया। शहीद आकाश राव को उनके सात वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा मुक्ति धाम भारत माता की जय और अक्‍कू भैय्या जिंदाबद के नारों से गुंजता रहा।

चौथी वाहिनी में दी गई अंतिम सलामी 

शहीद एएसपी आकाश राव का अंतिम संस्‍कार से पहले माना स्थिति चौथी वाहिनी के मुख्‍यालय में राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। वहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने पुष्‍प चक्र के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम समेत अन्‍य नेताओं ने अंतिम यात्रा के लिए बलिदारी के पार्थिव शरीर को कांधा दिया।

ASP Akash Rao  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मुक्तिधाम में शहीद एएसपी गिरिपुंजे को अंतिम विदाई देने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस तिरंगा झंडे में लपेटकर पार्थिव शरीर वहां पहुंचा था, उससे लिपटकर उनकी पत्नी खूब रोई। इस दौरान परिवार की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं।

ASP Akash Rao  सीएम ने दिया कंधा

मुक्ति धाम में मुखाग्‍नि से पहले सशस्‍त्र बल के जवानों ने शहीद एएसपी को को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान वहां वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह समेत अन्‍य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।

आईईडी पर रख दिया था पैर

बता दें कि सोमवार को कोंटा में प्रेशर बम विस्‍फोट के दौरान एएसपी शहीद हो गए थे। नक्‍सलियों ने एएसपी व उनकी टीम को फंसाने के लिए जाल बिछाया था। नक्‍सलियों ने रात में क्रेशर प्‍लांट में मशीन में आग लगा दी थी। इसी की जांच करने एएसपी सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

Exit mobile version