
Assembly Elections न्यूज डेस्क। केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कब होगा मतदान और कब आएगा चुनाव परिणाम जानिए विस्तार से।
बंगाल में दो चरणों में मतदान
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2026 को होगा।
चार राज्यों में एक चरण में मतदान
असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल की सभी सीटों के लिए एक ही दिन वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इन चारों राज्यों में मतदान की तारीख 9 अप्रैल 2026 तय की है।
विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम
| राज्य | मतदान की तारीख | चुनाव परिणाम की घोषणा |
| असम | 9 अप्रैल, 2026 | 4 मई, 2026 |
| केरल | 9 अप्रैल, 2026 | 4 मई, 2026 |
| बंगाल | 23 और 29 अप्रैल, 2026 | 4 मई, 2026 |
| तमिलनाडु | 23 अप्रैल, 2026 | 4 मई, 2026 |
| पुडुचेरी | 9 अप्रैल, 2026 | 4 मई, 2026 |
किस राज्य में कितनी विधानसभा की सीटें
असम विधानसभा कुल 126 सीटें
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें
केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें
पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें
Follow Us




