Site icon Chatur Post

ATF छत्‍तीसगढ़ सरकार ने ईंधन पर घाटाई वैट की दर: एक अप्रैल से 4 प्रतिशत सस्‍ता हो जाएगा फ्यूल

ATF  रायपुर | छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और आम यात्रियों को राहत देने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। राज्य शासन द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, हवाई ईंधन यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले वैट (VAT) की दरों में भारी कटौती की गई है।

क्या है सरकार का आदेश?

छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम, 2005 की धारा 15-ख के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार ने यह रियायत दी है। अधिसूचना के मुताबिक, ATF पर लगने वाले कर की सीमा को इस तरह से घटाया गया है कि अब प्रभावी टैक्स की दर मात्र 4 प्रतिशत रह जाएगी।

कब से कब तक प्रभावी?

यह नई दरें आगामी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी और 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी।

आम जनता और प्रदेश को क्या होगा फायदा?

साय सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख विमानन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Exit mobile version