कर्मचारी हलचल

रविवार में फंसे तीन सार्वजनिक अवकाश

August 2025 स्‍वतंत्रता दिवस पर लगातार तीन दिन छुट्टी

August 2025 रायपुर। अगस्‍त 2025 में शासकीय अवकाश की सूची जारी हो गई है। अगस्‍त में 12 दिन शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। इसमें लगातार तीन दिन छुट्टी भी शामिल है। वहीं, एक दिन का अवकाश लेकर शासकीय सेवक उसे चार दिन में तब्‍दली कर सकते हैं। अगस्‍त में तीन सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ा है। ऐसे में इसके लिए अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी।  

अगस्‍त 2025 में सार्वजनिक अवकाश

अगस्‍त में चार सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश हैं। इनमें 9 अगस्‍त को विश्‍व आदिवासी दिवस और रक्षा बंधन है। 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस और 16 को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के साथ 26 अगस्‍त को हरितालीका (तीजा) शामिल है।

August 2025 में ऐच्छिक अवकाश

छत्‍तीसगढ़ सरकार की ऐच्छिक अवकाशों की सूची में अगस्‍त पांच अवकाश शामिल हैं। इनमें 14 अगस्‍त को हरछठ, 15 अगस्‍त को पारसी नववर्ष, 23 अगस्‍त को पोला है। इसी तरह 27 को गणेशचतुर्थी और 30 नवाखाई है।

रविवार में फंसे तीन सार्वजनिक अवकाश

शासकीय सेवकों की तीन छुट्टिया अगस्‍त में रविवार में फंस गई है। इसमें विश्‍व आदिवासी दिवस और  रक्षाबंधन दोनों एक ही दिन पड़ा है। इस दिन रविवार है। इसी तरह कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी 16 अगस्‍त को है। इस दिन भी रविवार है।

August 2025 स्‍वतंत्रता दिवस पर लगातार तीन दिन छुट्टी

स्‍वतंत्रता दिवस पर इस बार शासकीय कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे। दरअसल स्‍वतंत्रता दिवस शुक्रवार को है। 15 अगस्‍त शुक्रवार फिर 16 और 17 को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।

एक दिन की छुट्टी, चार दिन आराम

इस महीने एक दिन की छुट्टी लेकर शासकीय सेवक चार दिन आराम कर सकते हैं। तीजा इस साल 26 अगस्‍त को है। इस दिन मंगलवार है। इससे पहले 23 और 24 को शनिवार व रविवार की छुट्टी है। ऐसे में यदि कोई सोमवार को एक दिन की छुट्टी ले लेता है तो उसकी छुट्टी चार दिन की हो जाएगी।

Back to top button