Auto Expo छत्‍तीसगढ़ में 17 दिनों में बिक गई 57435 गाड़ि‍यां: 3 हजार करोड़ से ज्‍यादा का कारोबार जानिए- क्‍या है रिकार्ड तोड़ बिक्री का राज

schedule
2026-02-09 | 16:02h
update
2026-02-09 | 16:02h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Auto Expo  रायपुर। प्रदेश भर में आटोमोबाइल की रफ्तार अपने टाप गियर में चल रही है और हर साल नए रिकार्ड बना रही है। पिछले साल आटो एक्सपो में हुई रिकार्ड बिक्री के बाद इस वर्ष भी श्री राम बिजनेस पार्क में 17 दिनों तक चले आटो एक्सपो में ही आटोमोबाइल सेक्टर ने मिनी दीवाली मना लिया। आटो एक्सपो में कुल 57435 गाडिय़ां बिकी और करीब तीन हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। पिछले वर्ष आटो एक्सपो से तुलना की जाए तो यह ग्रोथ लगभग दोगुनी है। वर्ष 2025 में महीने भर चले आटो एक्सपो में 29 हजार गाडिय़ां बिकी थी।

20 जनवरी से 5 फरवरी तक चला एक्‍सपो

20 जनवरी से पांच फरवरी तक आटो एक्सपो में कुल 34881 दोपहिया, 16502 चारपहिया और 6052 अन्य गाडिय़ां बिकी। इस प्रकार 17 दिनों में ही 57435 वाहनों की बिक्री हुई। आटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को भी अपनी पसंदीदा कार या दोपहिया लेने के लिए आटो एक्सपो का इंतजार बना हुआ था। महीने भर पहले से ही आटो एक्सपो के लिए गाडिय़ों की बुकिंग भी शुरू हो गई थी। जबरदस्त बुकिंग को देखते हुए आटोमोबाइल कारोबारियों ने भी अपने संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में स्टाक मंगवा लिए थे। कारोबारियों का कहना है कि आटोमोबाइल बिक्री में ग्रोथ के मामले में भी देशभर में छत्तीसगढ़ की स्थिति काफी अच्छी स्थिति में है।

लग्जरी कारों की भी रही डिमांड

बताया जा रहा है कि एक्सपो में लग्जरी गाडिय़ों की भी जमकर डिमांड रही और खरीदारी हुई। चार करोड़ से ज्यादा तीन गाडिय़ां व दो करोड़ से ज्यादा की एक कार भी बिकी। इसी प्रकार महंगी दोपहिया की भी डिमांड बनी रही। कुछ कंपनियों के वाहनों की डिमांड तो इतनी ज्यादा रही कि कारोबारियों ने दोबारा इसका स्टाक मंगाया।

त्योहारी सीजन में बिके थे 80 हजार से ज्यादा वाहन

वर्ष 2025 में त्योहारी सीजन में प्रदेश भर में लगभग 80 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी। इसके बावजूद आटो एक्सपो में गाडिय़ों की खरीदारी के लिए उपभोक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

बिक्री बढऩे का सबसे बड़ा कारण

1. रोड टैक्स में दी गई 50 फीसद छूट

2. आटो एक्सपो का लाभ केवल रायपुर में नहीं बल्कि प्रदेश भर के खरीदारों को मिला

3. फाइनेंस कंपनियों व बैंकों की आकर्षक स्कीम

आटो एक्सपो का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना था। एक्सपो में रोड टैक्स के साथ ही कंपनियों द्वारा भी बहुत से छूट दिए गए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को विभिन्न कंपनियों के नए माडल भी यहां मिल गए। इन 17 दिनों में करीब तीन हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।

कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष, राडा

chatur postFebruary 9, 2026
240 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 15:27:55
Privacy-Data & cookie usage: