Site icon Chatur Post

B. Sudarshan Reddy सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को विपक्ष ने बनाया उप राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार

B. Sudarshan Reddy सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को विपक्ष ने बनाया उप राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार

B. Sudarshan Reddy  न्‍यूज डेस्‍क। देश के नए उप राष्‍ट्रपति के  चुनाव के लिए मतदान होगा, क्‍योकि विपक्षी पार्टियों ने भी इस पद के लिए अपना प्रत्‍याशी खड़ा करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज विपक्ष की तरफ से उप राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा की।

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्‍त जज को बनाया प्रत्‍याशी

कांग्रेस समेत विपक्ष पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्‍त जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है।  कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां सुदर्शन के नाम पर सहमत हैं।

Who is Sudarshan Reddy जानिए- कौन हैं सुदर्शन रेड्डी

इंडिया ब्‍लॉक की तरफ से उप राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बना गए बी सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्‍त जज हैं। बीए, एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्‍त सुदर्शन का जन्‍म 8 जुलाई 1946 को हुआ था। 1971 में उन्‍होंने हैदराबाद बार काउंसिल में पंजीयन कराया। 1988 में आंध्रप्रदेश के सरकारी वकील बने। 1995 में उन्‍हें आंध्रप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय का जज नियुक्‍त किया गया। 2005 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश बने। 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रहे।

एनडीए के सीपी राधाकृष्‍णन को देंगे टक्‍कर

विपक्ष की तरफ से उप राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनाए गए बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए गठबंधन के प्रत्‍याशी सीपी राधाकृष्‍णन से होगा। राधाकृष्‍णन अभी महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल हैं। दो दिन पहले भाजपा ने उनके नाम की घोषणा की।

21 को है नामांकन का अंतिम दिन

उप राष्‍ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्‍त है। 22 नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 अगस्‍त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। उपराष्‍ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतादान की तारीख 9 सितंबर तय की गई है। 9 सितंबर को ही मतदान के बाद मतो की गिनती और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Exit mobile version