B2B मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा में B2B: जानिए- क्या है इसका मतलब

schedule
2025-08-30 | 17:13h
update
2025-08-30 | 17:13h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

B2B  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 दिनों की विदेश यात्रा के बाद आज राजधानी रायपुर लौटे हैं। मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ पहुंचने के साथ ही राज्य की सियासत में एक नए शब्द की इंट्री हो गई है। वह नया शब्द है बी टू बी।

जानिए- कहां से आया बी टू बी

छत्तीसगढ़ की सियायत में बी टू बी शब्द बिजनेस की दुनिया से आया है। बिजनेस वल्र्ड में पिछले कुछ समय से इस शब्द का जमकर प्रयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा के दौरान भी इस शब्द का कई बार प्रयोग किया गया।

क्या है बी टू बी का अर्थ

बिजनेस वल्र्ड से आए इस शब्द का अर्थ होता है बिजनेस टू बिजनेस। मुख्यमंत्री की जापान और कोरिया में उद्योगपतियों के साथ बैठक की खबरों में इस शब्द का कई बार प्रयोग किया गया।

B2B  मंत्री कश्यप ने बताया अर्थ

प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने बी टू बी शब्द का कांग्रेस के संदर्भ में अलग अर्थ बताया है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बी टू बी यानी बिजनेस टू बिजनेस बात कर रही है।

कांग्रेस के संदर्भ में बदल गया अर्थ

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस बी टू बी यानी भूपेश विरुद्ध बैज की बात कर रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कभी सार्थक संवाद की उम्मीद नहीं की जा सकती।

सीएम की पहली विदेश यात्रा

बात दें कि मुख्यमंत्री के रुप में विष्णुदेव साय पहली विदेश यात्रा पर जापान और दक्षिण कोरिया गए थे। उन्होंने वहां से राज्य में बड़ा निवेश आने की संभावना जताई है।

B2B  मुख्यमंत्री आज ही लौटे हैं रायपुर

विष्णुदेव साय 21 अगस्त को रायपुर से नई दिल्ली होते हुए जापान गए थे। वापसी में साय शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे और आज दोपहर में वहां से रायपुर आए हैं।

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पहली विदेश यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद थे।

chatur postAugust 30, 2025
282 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:22:51
Privacy-Data & cookie usage: