Badminton Tournament ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन: इस राज्य ने मारी बाजी, डॉ. रोहित यादव ने किया पुरस्‍कृत

schedule
2025-09-13 | 15:51h
update
2025-09-13 | 15:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Badminton Tournament  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट में केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का दबदबा रहा। केरल के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और तीनों इवेंट में विजेता का खिताब हासिल किया।

तीन दिन तक चला आयोजन

तीन दिनों से चल रहे आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा सचिव व पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन व जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव थे। डॉ रोहित यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

डॉ. रोहित यादव ने की सराहना

पावर कंपनियों के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बैडमिंटन ऐसा खेल है जिसे हर कोई एक न एक बार जरूर खेला होगा। यहां हुए खेल के प्रदर्शन को देखकर बचपन याद आ गया। विद्युत कंपनियों की यह अच्छी परंपरा है कि हर राज्य खेल गतिविधि करते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है। उससे बिजली कर्मियों में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। वे अपने शरीर को चुस्त-दुरूस्त और फिट भी रख पाते हैं।

Badminton Tournament  एमडी कटियार ने की समारेाह की अध्यक्षता

समापन समारोह की अध्यक्षता उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक  एसके कटियार ने की । विशेष अतिथि के रूप में पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला और वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के साथ ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष व कार्यपालक निदेशक केएस मनोठिया, केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एमएस चौहान, कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम, मुख्य अभियंता संजीव सिंह सहित कार्यपालक निदेशक-मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कमेटी के सचिव राजेश सिंह ने किया। मंच संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया।

10 राज्यों के 65 खिलाड़ी हुए शामिल

ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेंट्रल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी किया, जिसमें 10 राज्यों के 65 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

केरल की टीम रही विजेता

 टीम इवेंट में केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड विजेता रहा। उपविजेता तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन रही। तीसरे स्थान पर कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन रही।

दूसरे स्थान पर रही आंध्रप्रदेश की टीम

मेन्स डबल में केरल के श्याम प्रसाद व विष्णु राजेंद्रन विजेता रहे। दूसरे स्थान पर आन्ध्रप्रदेश के बी उदय भास्कर व के संकेश तथा तीसरे स्थान पर तेलंगाना के बी कृष्णकांत व के दिनेश रेड्डी रहे।

Badminton Tournament  मेन्स सिंगल में भी केरल विजेता

मेन्स सिंगल में केरल के श्याम प्रसाद प्रथम व अजय सतीश नायर द्वितीय रहे। तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के अविनेश पाठक ने बाजी मारी।  इस तरह तीनों इवेंट में केरल के खिलाडिय़ों ने पहला स्थान बनाए रखा।

रेफरी और अंपायरों का भी सम्मान

पूरे टुर्नामेंट में चीफ रेफरी रहे प्रताप भट्टाचार्य व मैच कंट्रोरल गुरदीप सिंह और अंपायर हेम पांडेय, घनश्याम सोनी, आदित्य भट्टाचार्य, अनुराग डे व श्रीराम यादव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आयोजन

देशभर के विद्युत कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों के बीच खेल को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड विभिन्न टूर्नामेंट का आयोजन करती है।

इन राज्यों की टीमें हुई शामिल

 कर्नाटका पॉवर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड

कर्नाटका पॉवर कार्पोरेशन

यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड

तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन लिमिडेट

आंध्रप्रदेश ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड

 केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड

तेलंगाना ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड

असम स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड

दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड

chatur postSeptember 13, 2025
664 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:18:35
Privacy-Data & cookie usage: