Bastar Olympics अमित शाह ने बताई विकसित बस्तर की परिकल्पना: 2030 तक बदल जाएगी तस्वीर, संभाग के हर घर और व्यक्ति…

schedule
2025-12-13 | 13:02h
update
2025-12-13 | 14:07h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bastar Olympics जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के विकास को लेकर बड़ी बात कही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवादी इस क्षेत्र के विकास पर फन बैलाए बैठे थे, इससे बस्तर का विकास रुका था। 31 मार्च 2026 को देश नक्सल मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में हम बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे।

बस्तर की संस्कृति दुनिया में सबसे खूबसूरत

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि बस्तर की संस्कृति दुनिया में सबसे खूबसूरत है। शाह ने कहा कि अगले 5 साल में बस्तर के हर घर में बिजली मिलेगी। हर घर में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।

ऐसा होगा विकसित बस्तर

अपने संबोधन के दौरान शाह ने विकसित बस्तर का रोडमैप और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित बस्तर के हर व्यक्ति के घर में सुविधा होगी।

पांच किमी में बैंक व प्रोसेसिंग यूनिट

पांच किमी के क्षेत्र में बैंक की सुविधा मिलगी। वन उपजों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। संभाग के सभी जिलां में डेरी विकसित किए जाएंगे। नए उद्योगा और अस्पताल समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

2030 तक विकसित बस्तर

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2030 तक विकसित बस्तर का सपना साकार होगा। बस्तर में शांति, सुरक्षा, खेल और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर में उद्योग, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा।

कुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष अभियान

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। वहीं सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा। कुपोषण मुक्ति के लिए बस्तर में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि माताओं और बच्चों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

दिनरात मेहतन करने का वादा

शाह ने कहा कि नक्सली बस्तर का विकास नहीं चाहते। जो लोग हिंसा का रास्ता छोडऩा चाहते हैं, उनके लिए सरकार पुनर्वास योजना लेकर आई है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। शाह ने कहा कि मैं विकसित बस्तर और नक्सल मुक्त बस्तर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। वर्ष 2030 तक विकसित और नक्सल मुक्त बस्तर हमारा संकल्प है।

chatur postDecember 13, 2025
249 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 05:47:55
Privacy-Data & cookie usage: